होम /
झारखंड / झारखंड:इंस्पेक्टर रैंक के 91पुलिस अफसरों को मिलेगी डीएसपी में प्रमोशन, 289 की लिस्ट में से होगा सलेक्शन
झारखंड:इंस्पेक्टर रैंक के 91पुलिस अफसरों को मिलेगी डीएसपी में प्रमोशन, 289 की लिस्ट में से होगा सलेक्शन
झारखंड में इंस्पेक्टर रैंक के 91 पुलिस अफसरों को डीएसपी रैंक में प्रोमोशन मिलेगी। झारखंड पुलिस हेडक्वार्टर नेने सभी रेंज के डीआईजी से प्रोमोशन के लिए क्षेत्रीय चयन परिषद का मनोनयन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
रांची। झारखंड में इंस्पेक्टर रैंक के 91 पुलिस अफसरों को डीएसपी रैंक में प्रोमोशन मिलेगी। झारखंड पुलिस हेडक्वार्टर नेने सभी रेंज के डीआईजी से प्रोमोशन के लिए क्षेत्रीय चयन परिषद का मनोनयन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
दो दिनों के अंदर मनोनयन उपलब्ध कराने का आदेश पुलिस होड्कार्वटर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसरों को डीएसपी रैंक में प्रोमोशन देने के लिए क्षेत्रीय चयन परिषद का मनोनयन उपलब्ध कराया गया है। इस मनोनयन लिस्ट के 21 अफसर अप्रैल महीने तक रिटायर होने के फलस्वरूप इनका मनोनयन अपेक्षित नहीं है।
पुलिस हेडक्वार्टर के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दो दिनों के अंदर विशेष दूत के माध्यम से मनोनयन उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाये। पुलिस हेडक्वार्टर ने इंस्पेक्टर का सीनीयरटी लिस्ट जारी किया है।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।