धनबाद। झारखंड में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने धनबाद पुलिस के सहयोग से Gangs of Wasseypur के गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के एक्टिव मेंबर पुलिस स्टेशन एरिया के भूली ओपी अंतर्गत न्यू इस्लामपुर पांडरपाला ईदगाह के समीप का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : रांची के लालपुर थाना में पोस्टेड रहे सब इंस्पेक्टर शशांक कुमार ने की सुसाइड
एटीएस ने उसे बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन में दो जुलाई को आर्म्स एक्ट में दर्ज कांड में अरेस्ट कर ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। प्रिंस खान के निर्देश पर लक्की रंगदारी नहीं देने वालो बिजनसमैन पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है। इसकी संलिप्ता धनबाद के प्रसिद्ध क्लिनीक लैब, मछली कारोबारी रसीद महाजन एवं कपड़ा दुकान (अप्सरा ड्रेसेज) पर फायरिंग की घटना में पायी गई है।लक्की खान के विरुद्ध वर्ष 2013 से लेकर अब तक कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन में पांच व राजगंज पुलिस स्टेशन में एक एफआइआर दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में कई खुलासे
पुलिस पूछताछ में लकी खान ने स्वीकार किया है कि प्रिंस खान के निर्देश पर बिजनसमैन पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने में वह शामिल रहा है। धनबाद के प्रसिद्ध क्लिनिक लैब, मछली कारोबारी रसीद महाजन व अप्सरा ड्रेसेज पर फायरिंग की घटना में वह शामिल रहा है।