Advertisement

                     Highlights

ADVERTISEMENT
  • 25 दिसंबर 2025 को वेडलॉक ग्रीन रिसोर्ट में आयोजन
  • “आनन्द समागम 2026” नाम से होगा पारिवारिक मिलन समारोह
  • सभी मारवाड़ी परिवारों के लिए खुला और निःशुल्क कार्यक्रम

धनबाद। मारवाड़ी समाज की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक अपनत्व को सशक्त करने के उद्देश्य से धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में 25 दिसंबर 2025 को एक भव्य पारिवारिक मिलन समारोह “आनन्द समागम 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वेडलॉक ग्रीन रिसोर्ट, धनबाद में संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Municipal Corporation Election: मेयर चुनाव लड़ेंगी पूर्णिमा नीरज सिंह, अभिषेक सिंह ने किया ऐलान

सदस्यता नहीं, सिर्फ मारवाड़ी पहचान ही आधार

इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन किसी संस्था, पद या सदस्यता तक सीमित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि— “इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारवाड़ी सम्मेलन का सदस्य होना आवश्यक नहीं है। मारवाड़ी भाषा-भाषी होना ही इस आयोजन की एकमात्र पहचान है।”

हर मारवाड़ी परिवार सम्मानित अतिथि

सम्मेलन के महासचिव ललित कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि चाहे कोई परिवार राजस्थान, हरियाणा या देश के किसी भी हिस्से से आया हो, माहेश्वरी, खंडेलवाल, ब्राह्मण या मारवाड़ी समाज की किसी भी शाखा से संबंधित हो— हर मारवाड़ी परिवार इस आयोजन का सम्मानित अतिथि है।

बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष आयोजन

कार्यक्रम संयोजक राकेश हेलिवाल ने बताया कि इस पारिवारिक मिलन समारोह को हर आयु वर्ग के लिए यादगार बनाने की तैयारी की गई है।

बच्चों के लिए मनोरंजक खेल

महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम

स्वादिष्ट व्यंजन एवं पेय-पदार्थ

संपूर्ण आयोजन पूर्णतः निःशुल्क

समाज को एक मंच पर लाने की पहल

आयोजकों ने कहा कि आज समय की मांग है कि समाज पद, संस्था और उपजातियों से ऊपर उठकर एक मंच पर आए, ताकि आने वाली पीढ़ी यह देख सके कि मारवाड़ी समाज आज भी संगठित, एकजुट और सशक्त है।

समाजबंधुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील

धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने जिले के समस्त मारवाड़ी समाजबंधुओं से सपरिवार अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल, स्मरणीय और ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

“आइए—एक दिन समाज के नाम करें, एक दिन अपनेपन के नाम करें।”

आयोजन को सफल बनाने में जुटे प्रमुख सदस्य

कार्यक्रम की सफलता हेतु चेतन गोयनका, राजेश रिटोलिया, रामबिलास गोयल, किशन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल (पोद्दार), अनिल गुप्ता, चन्द्रशेखर शर्मा, विनय अग्रवाल, अनिल खेमका, प्रदीप अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, अमित सतनालिका, संजय गोयल, अरुण अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (कांता), विकास अग्रवाल, दिलीप गोयल, कल्लू राठी, पवन अग्रवाल, मनीष शर्मा, दीपक लाडिया, सत्यनारायण भोजगड़िया, दीपक अग्रवाल, दिनेश हेलिवाल सहित कई समाजसेवी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।