• चिराग को एनडीए में जोड़ना है तो जोड़ सकती है बीजेपी

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रसिडेंट  पशुपति पारस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने बीजेपी से कह दिया है कि उन्हें चिराग को एनडीए में जोड़ना है तो जोड़ लें। लेकिन मैं चिराग पासवान को दल में नहीं मिलाउंगा, दिल में नहीं मिलाउंगा। 

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गे लक्की खान को ATS ने किया अरेस्ट, छह मामले हैं दर्ज
"हमारे खून में फर्क है", जब हाजीपुर एमपी पशुपति पारस से एक पत्रकार ने कथन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, मैंने यह नहीं कहा, चिराग ने सबके सामने यह कहा। मौके पर उनकी माता भी वहां मौजूद थीं। हम कभी साथ नहीं आयेंगे। दल टूटता है तो जुड़ जाता है, पर दिल टूटता है तो नहीं जुड़ता...।

विदित हो कि इससे पहले चिराग ने बीते शुक्रवार को हाजीपुर सीट पर अपनी दावेदारी दिखाते हुए चाचा पशुपति पारस को एनडीए से बात करने की सलाह दी थी। चिराग ने यह भी कहा था कि उनकी एनडीए में इस सीट को लेकर पहले ही बात हो चुकी है। इसलिए वे इस अधिकार साथ अपनी बात रख रहे हैं।
चिराग पासवान जमुई से एमपी है। उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवन की मृत्यु के बाद कई बार हाजीपुर सीट पर भी अपनी दावेदारी जताकर चुनावी सीट को लेकर संशय की स्थिति बना दी है।  उनकी माता के भी इस सीट से चुनाव लड़ने पर उन्होंने  बयान दिया था, लेकिन साथ ही उन्होंने उसका फैसला भी उनकी मां पर छोड़ने की बात कही थी।