होली स्पेशल: धनबाद-गोमो से 37 ट्रेनों का तोहफा, दिल्ली-मुंबई समेत देशभर जाना हुआ आसान

होली 2026 के लिए रेलवे ने धनबाद और गोमो होकर 37 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना समेत कई शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

होली स्पेशल: धनबाद-गोमो से 37 ट्रेनों का तोहफा, दिल्ली-मुंबई समेत देशभर जाना हुआ आसान
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों को जोड़ेंगी ये ट्रेनें।
  • होली की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला
  • धनबाद और गोमो से गुजरेंगी 37 स्पेशल ट्रेनें
  • दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हरिद्वार समेत कई शहरों से कनेक्टिविटी

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। धनबाद और गोमो होकर कुल 37 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड JPSC परीक्षा 2025: 12 अप्रैल को प्रीलिम्स, फॉर्म भरने की डेडलाइन बढ़ी; आयु सीमा में बड़ा बदलाव

इनमें धनबाद से 26 और गोमो से 11 ट्रेनें चलेंगी या गुजरेंगी। इन ट्रेनों से यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हरिद्वार, पटना समेत देश के कई प्रमुख शहरों तक सीधी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें सिर्फ होली तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि त्योहार के बाद वापसी यात्रा को आसान बनाने के लिए भी सेवाएं जारी रहेंगी।

 धनबाद से चलने/गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें

03677 धनबाद-गोरखपुर होली स्पेशल आठ मार्च की देर रात नौ मार्च 12:30 पर चलकर अगले दिन शाम 4:15 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
03678 गेरखपुर-धनबाद होली स्पेशल नौ मार्च की रात 7:50 पर चलकर अगले दिन दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी।
03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल सात व 10 मार्च को दिन में 10:10 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 9:15 पर दिल्ली पहुंचेगी।
03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल आठ व 11 मार्च को दिन में 11:45 पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी।
03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल हर मंगलवार 10, 17 व 24 मार्च को रात 11:00 बजे चलेगी और गुरुवार दोपहर 2:15 पर लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
03380 लोकमान्य तिलक मुंबई-धनबाद स्पेशल हर गुरुवार 12, 19 व 26 मार्च को शाम 5:00 बजे चलेगी और शनिवार सुबह 8:00 बजे धनबाद आएगी।
04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल 28 फरवरी व चार मार्च को कोलकाता से दोपहर 1:55 पर चलकर रात 9:05 पर धनबाद अगले दिन रात 10:25 पर ऋषिकेश पहुंचेगी।
04312 ऋषिकेश-कोलकता स्पेशल 26 फरवरी व दो मार्च को ऋषिकेश से रात 10:20 पर खुलकर अगले दिन देर रत 12:30 पर धनबाद एवं सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
08183 टाटा-बक्सर स्पेशल हर मंगलवार तीन से 31 मार्च तक शाम 5:10 पर चलकर रात 10:20 पर धनबाद और अगले दिन सुबह 8:15 पर बक्सर पहुंचेगी।
08184 बक्सर टाटा स्पेशल हर बुधवार चार मार्च से एक अप्रैल तक बक्सर से दोपहर 12 बजे चलकर रात 11:15 पर धनबाद व सुबह 4:30 पर टाटा पहुंचेगी।
08105 रांची-झंझारपुर स्पेशल प्रत्येक सोमवार दो से 30 मार्च तक रात 10:50 पर चलकर अगले दिन सुबह 3:45 पर धनबाद एवं शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल हर मंगलवार तीन से 31 मार्च तक झंझारपुर से शाम 6:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:55 पर धनबाद और दोपहर 12:15 पर रांची पहुंचेगी।
07051 तिरुपति-रक्सौल स्पेशल हर शनिवार 28 फरवरी एवं सात मार्च को सुबह 8:15 पर चलकर अगले दिन देर रात 12:40 पर धनबाद एवं दोपहर 1:30 पर रक्सौल पहुंचेगी।
07052 रक्सौल-तिरुपति स्पेशल मंगलवार तीन व 10 मार्च को सुबह 8:30 पर चलकर रात 9:25 पर धनबाद एवं गुरुवार शाम 6:30 पर तिरुपति पहुंचेगी।
03639 धनबाद-शकूर बस्ती दिल्ली स्पेशल सोमवार व शुक्रवार शाम 6:30 पर चलकर अगले दिन शाम 6:10 पर शकूर बस्ती पहुंचेगी।
03640 शकूर बस्ती दिल्ली-धनबाद स्पेशल मंगल व शनिवार सात व 10 मार्च को रात 9:10 पर चलकर अगले दिन देर रात 11:45 पर धनबाद आएगी।
08181 टाटा-कटिहार स्पेशल हर सोमवार दो से 30 मार्च तक दोपहर 1:00 बजे चलकर शाम 7:30 पर धनबाद एवं सुबह 7:30 पर कटिहार पहुंचेगी।
08182 कटिहार-टाटा स्पेशल हर मंगलवार तीन से 31 मार्च तक दिन में 10:30 पर चलकर रात 10:50 पर धनबाद एवं सुबह 4:30 पर टाटा पहुंचेगी।
08861 गोंदिया-पटना स्पेशल दो मार्च को दिन में 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे धनबाद एवं दोपहर 3:00 बजे पटना पहुंचेगी।
08862 पटना-गोंदिया स्पेशल तीन मार्च को शाम 5:15 पर चलकर देर रात 2:30 पर धनबाद एवं अगले दिन रात 11 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
06563 यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल हर शनिवार 25 अप्रैल तक चलेगी। यशवंतपुर से सुबह 7:30 पर चलकर सोमवार दिन में 10:15 पर धनबाद आएगी।
06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल हर सोमवार 27 अप्रैल तक रात 8:45 पर चलकर बुधवार रात 9:30 पर यशवंतपुर पहुंचेगी।
07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी व एक मार्च को रात 10 बजे चलकर सुबह 3:45 पर धनबाद व शाम 4:50 पर रक्सौल पहुंचेगी।
07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल तीन व चार मार्च को सुबह 3:15 पर चलकर शाम 4:15 पर धनबाद एवं अगले दिन शाम 7:40 पर चर्लपल्ली पहुंचेगी।
08753 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल एक मार्च को रात 12:30 पर चलकर शाम 5:00 बजे धनबाद एवं अगले दिन सुबह 4:45 पर मधुबनी पहुंचेगी।
08754 मधुबनी-दुर्ग स्पेशल दो मार्च को सुबह 6:15 पर चलकर शाम 6:20 पर धनबाद एवं अगले दिन दोपहर 12:45 पर दुर्ग पहुंचेगी।
गोमो होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनें-
04065 खुर्दा रोड -आनंदविहार स्पेशल 27 फरवरी से तीन मार्च तक दोपहर 3:30 पर चलकर सुबह 6:55 पर गोमो एवं अगले दिन सुबह 8:15 पर आनंदविहार पहुंचेगी।
04066 आनंदविहार-खुर्दा रोड स्पेशल 28 फरवरी से चार मार्च तक देर रात 12:30 पर चलकर अगले दिन रात 9:40 पर गोमो एवं दोपहर 12:30 पर खुर्दा रोड पहुंचेगी।
08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल हर सोमवार दो से 30 मार्च तक रात 11:55 पर चलकर सुबह 4:25 पर गोमो एवं रात 9:30 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल हर बुधवार चार मार्च से एक अप्रैल तक देर रात 12:50 पर चलकर अगले दिन शाम 4:20 पर गोमो एवं रात 8:45 पर रांची पहुंचेगी।
01929 झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल 27 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को सुबह 4:55 पर चलकर अगले दिन सुबह 7:25 पर गोमो एवं शाम 7:30 पर खुर्दा रोड पहुंचेगी।
01930 खुर्दा रोड-झांसी स्पेशल हर रविवार एक से 29 मार्च तक देर रात 12:30 पर चलकर दोपहर 12:30 पर गोमो एवं अगले दिन सुबह 11:15 पर झांसी पहुंचेगी।
03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल सोमवार व बुधवार नौ से 30 मार्च तक दोपहर 1:30 पर चलकर रात 8:15 पर गोमो तथा दुर्ग एवं नागपुर होकर सुबह 3:30 पर चर्लपल्ली पहुंचेगी।
03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल हर बुधवार 11 मार्च से एक अप्रैल तक रात 11:00 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 4:50 पर गोमो एवं दोपहर 2:15 पर पटना पहुंचेगी।
03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल शुक्रवार 13 से 27 मार्च तक रात 9:00 बजे चलकर अगले दिन देर रात 2:50 पर गोमो एवं दोपहर 12:00 बजे पटना पहुंचेगी।
05064 गोमती नगर -मालतीपाटपुर 26 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी।
05063 मालतीपाटपुर-गोमती नगर स्पेशल हर शनिवार 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी।