- भाई गंभीर घायल,CCTV से आरोपी की पहचान
- कान के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा बना खूनी खेल
- पुलिस ने कहा—जल्द होगी गिरफ्तारी
पटना (Threesocieties.com Desk)। बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में बुधवार देर रात मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आलू-प्याज के कारोबारी सोनू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका छोटा भाई आकाश (21) गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। घटना मुसल्लहपुर हाट के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां एक छोटी सी कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
यह भी पढ़ें: ED का बड़ा एक्शन: 3716 करोड़ का घर ‘अबोड’ अटैच, अनिल अंबानी को झटका
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत दुकान पर काम करने वाले स्टाफ को थप्पड़ मारने से हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस और फिर झड़प शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और सोनू व उनके भाई आकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।सोनू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, आकाश का इलाज जारी है।
CCTV से आरोपी की पहचान
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी की पहचान हो गई है, जो कबाड़ी का काम करता है। एफएसएल टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पहले भी हो चुका था हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक सोनू पर करीब 10 साल पहले भी हमला हुआ था। हालांकि, इस बार की घटना पूरी तरह से स्थानीय विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
पुलिस क्या कह रही है
एसपी परिचय कुमार के अनुसार, “मामूली विवाद में घटना हुई है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।”
इलाके में दहशत
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की वारदात से सहमे हुए हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।