धनबाद। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के दिन युवाओं के लिए रोजगार की घोषणा की थी। युवाओं को रोजगार देकर प्रधानमंत्री अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। वह गुरुवार को धनबाद के रेलवे क्लब में आयोजित रोजगार बेला को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रही थी।कार्यक्रम में एमपी पीएन सिंह, एमएलए ढुल्लू महतो,अपर्णा सेनगुप्ता व रेलवे से सीनीयर अफसर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Noida: यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थन में हाइटेंशन लाइन टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
देश भर में एक साथ 45 स्थानों पर आयोजित #रोजगार_मेला में 71 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
— Annapurna Devi (@Annapurna4BJP) April 13, 2023
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया।
धनबाद में मैं भी रोजगार मेला का हिस्सा बनी, चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया। pic.twitter.com/36le0i1gV5
उन्होंने कहा कि धनबाद समेत देश के 45 शहरों में आयोजित किए गए रोजगार मेले में 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गये हैं। इस कदम से पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को सही दिशा मिलेगी।
सशक्त भारत का सपना हो रहा साकार
रोजगार मेले के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां कई नवनियुक्त कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपा।वहीं अन्नपूर्णा देवी ने धनबाद के कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है।
भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सरकार
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार को बदले लाठी और गोली से बात कर रही है। हर साल पांच लाख रोजगार का वादा फेल हो चुका है।हमारे एमएलए सवाल पूछ रहे, सरकार जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने स्थानीय नीति के तहत नौकरी देने की शुरुआत की थी। इस सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर 1932 के खतियान को पारित कराया। अब जब हमारे एमएलए उनसे सवाल पूछ रहे हैं तो सरकार उन्हें कोई जवाब नहीं दे रही है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संचालित 'राष्ट्रीय रोजगार मेला' युवाओं के सशक्तिकरण के साथ ही राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित कर रहा है।
— Raosaheb Patil Danve (@raosahebdanve) April 13, 2023
आज नियुक्ति-पत्र पाने वाले सभी युवाओं को ढेरों बधाई!
हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी! #RozgarMela pic.twitter.com/xMgUfSUD2C
धनबाद के 239 रेल स्टाफ को मिला को नियुक्ति पत्र
देश के 45 शहरों में पीएम नरेन्द्र मोदी 71 हजार नवनियुक्त कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किया। नये कर्मचारियों के लिये पीएम का संबोधन भी हुआ।
धनबाद में भी रेलवे की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रेलवे सभागार में आयोजित समारोह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने धनबाद रेल डिवीजन के पांच विभागों के 239 नये कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।नवनियुक्त कर्मियों में रेलवे के साथ दूसरे मंत्रालयों के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। रेलवे में ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट लिपिक, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टोनोग्राफर, कनिष्ठ लेखापाल, डाक सहायक समेत इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स सहायक, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष, नर्स, पीए, एमटीएस और अन्य पदों पर काम करने के लिए शामिल किया गया।
कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से मिलेगा प्रशिक्षण
नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है।