बांका। बिहार के बांका जिले के शंभूगंज पुलिस स्टेशन एरिया स्थित धर्मपुर गांव के लव मैरिज कर घर आई एक बहू ने मारपीट कर सास सास का हाथ तोड़ दिया। बहू व बेटे ने सास को घर से भी निकाल दिया। ग्राम कचहरी में सरपंच तारकिशोर सिंह ने बहू के साथ बेटे को भी मां को आजीवन भत्ते के रूप में 15 सौ रुपये प्रति माह भरण-पोषण भत्ता देने की सजा दी है। उन्हें इलाज का सारा खर्च भी वहन करना होगा।

ADVERTISEMENT

बहू के  के खिलाफ ग्राम कचहरी पहुंची सास

धर्मपुर गांव निवासी गणेश सिंह की पत्नी कावो देवी का हाथ उसकी बहू ने तोड़ दिया। इससे पहले भी बहू लगातार सास सहित अन्य स्वजनों पर अत्याचार कर रहीं थी। सास न्याय के लिए ग्राम कचहरी पहुंची। सभी पंचों ने इसके लिए बहू को दोषी माना। हाथ टूटने पर सास लाचार हो गई हैं। इसपर सरपंच तारकिशोर सिंह ने बहू के साथ बेटे को मां को आजीवन भत्ते के रूप में 15 सौ रुपये प्रति माह देने की सजा सुनाई है। यह सास के लिए भरण पोषण का भत्ता होगा। उन्होंने उनके इलाज का सारा खर्च वहन करने का आदेश दिया है।