फ्लिपकार्ट के 77 फीसदी शेयर वॉलमार्ट ने खरीदे

बेंगलुरू. दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा बिक्रेता वालमार्ट इंक ने बुधवार को घोषणा की कि वह देश के प्रमुख ई-टेलर फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी 9 खरब रुपए में खरीद रही है। कंसास स्थित मुख्यालय वाली कंपनी ने अमेरिका में एक बयान में कहा, वालमार्ट, फ्लिपकार्ट की शुरुआती 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1600 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी, जो भारत में नियामकीय मंजूरियों के अधीन है। वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट में करार के बाद भारत में वॉलमार्ट का कारोबार लगभग 10 बिलियन डॉलर का हो जाएगा। बुधवार को दोनों कंपनियों की तरफ से इस डील का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट में को-फाउंडर सचिन बंसल और बिन्नी बंसल की 10 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसमें 5.5 प्रतिशत शेयर सचिन बंसल के पास और 4.5 फीसदी बिन्नी बंसल के पास हैं। भारत में अपने विस्तार के लिए वॉलमार्ट 50 से 60 लाख किराना स्टोर्स से गठजोड़ करेगा और उन्हें मॉर्डन बनाएगा ताकि ये स्टोर्स वॉलमार्ट की पूरी आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बन जाएं।