रोटरी का मुख्य उद्देश्य गरीब व असहाय लोगों की मदद करना: डीजी डॉ विवेक

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का डीजी विजिट कार्यक्रम धनबाद: रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल का सोमवार को धनबाद क्लब में डीजी विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के चीफ गेस्ट पटना से आये डीजी डॉ विवेक कुमार थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा विवेक कुमार ने कहा कि रोटरी का मुख्य उद्देश्य गरीब व असहाय लोगों की मदद करना है. रोटेरियन, समाज के लिए मिसाल बनें. रोटेरियन ऐसा काम करें कि लोग आपको वर्षों तक याद रखें. उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रम सहेली, लिट्रेसी, स्वास्थ्य एवं वृद्धा आश्रम बनाने की खूब प्रशंसा की. डा विवेक ने कहा कि छोटे बच्चों के हर्ट में छेद की बीमारी ज्यादा देखी जा रही है. पटना के रोटेरियन ऐसे गरीब बच्चों के हर्ट के ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं. पटना के 36 रोटेरियन अपने अंग दान देने की घोषणा भी कर चुके हैं. उन्होंने धनबाद के रेटरियन से बच्चों के हर्ट में छेद जैसी बीमारी को अभियान के रूप में लेने और गरीब परिवार के बच्चे के ऑपरेशन में मदद करने की अपील की. कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद सेंट्रल के अध्यक्ष नितिन कोठारी, सचिव नितेश बुगना, मनीष तायल, विभाष सहाय, दीपक बंशल, विनित तुलस्यान, एस नरूला, राहुल गोयल, देवेन तिवारी, आशीष बजाज, दीपक कनोड़िया, अमरेश सिंह, राहुल डोकानिया समेत अन्य मौजूद थे.