सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तो पांच रन से हराया

नई दिल्ली: आईपीएल का 39वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तो पांच रन से हराया. हैदराबाद के कैप्टन केन विलियमसन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. हैदराबाद की टीम इस जीत के बाद 16 अंक के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है. बैंगलोर के कैप्टन विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 146 रन बनाये. बैंगलोर को जीत के लिए 147 रन बनाने थे लेकिन आरसीबी 20 ओवर में छह विकेट पर 141 रन ही बना पायी. बैंगलोर के छह अंक हैं और वो अंक तालिका में छठे नंबर पर है. हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स तेज गेंदबाज टिम साउथी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये. हेल्स ने पंच गेंदों पर सिर्फ पांच रन बनाये. टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 19 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाये. धवन मो. सिराज की गेंद पर टिम साउथी के हाथों कैच आउट हुये. मनीष पांडे पंच रन पर ही पैविलियन लौट गये. हैदराबाद के कैप्कटन विलियमसन ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए 39 गेंदों पर 56 रन बनाये. उन्हें उमेश यादव ने मनदीप सिंह के हाथों कैच करवा दिया.खाकिब अल हसन 32 गेंदों पर 35 रन बनाये. उन्हें टिम साउथी ने अपनी गेंद पर उमेश यादव के हाथों कैच करवाया. युसूफ पठान 12 रन बनाकर मो. सिराज की गेंद पर आउट हो गये. साहा 8 रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए. मो. सिराज सिर्फ एक रन पर रन आउट हो पवेलियन लौटे.। सिद्धार्थ कौल भी एक रन बनाकर रन आउट हुए. संदीप शर्मा बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. बैंगलोर की तरफ से मो. सिराज और टिम साउथी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि युजवेंद्र चहल और उमेश यादव को एक-एक सफलता मिली.