सरायकेला: कुचाई हुडंगा में Police-Naxal Encounter, तीन कांस्टेबल जख्मी, पुलिस को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

सरायकेला: सरायकेला जिले के कुचाई पुलिस स्टेशन के हुडंगा के समीप सोमवार को हुई पुलिस-नक्‍सली इनकाउंटर में तीन पुलिस कांस्टेबल जख्मी हो गये है. दो सैप जवान और एक पुलिस कर्मी को गोली लगी है. पुलिस कांस्टेबल कृष्णा कुदादा,हरेराम सिंह एवं माखन जख्मी हुए हैं. जख्मी कांस्टेबल कृष्णा चाईबासा, हरेराम बिहार आरा जबकि माखन सिंह जहानाबाद के रहनेवाले हैं. सदर हॉस्पील में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम हॉस्पिटल भेज दिया.एसपी चंदन कुमार सिन्हा व एसडीपीओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंच छानबीन की है. कुचऊ पुलिस स्टेशन एरिया के हुंडदा में सिंचाई योजना डैम की सुरक्षा के लिए जा रहे पुलिस वाहन पर नक्सलियों ने हमला कर दिया.नक्सलियों ने पहले दो बमों का विस्फोट कर जवानों से भरी बस को उड़ाने की कोशिश की. नक्सलियों ने बस पर फायरिंग भी की. इसमें दो सैप के जवान और एक जिला पुलिस बल का जवान घायल हो गया. पुलिस ने भी नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की. पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले. पुलिस नक्सलियों की खोज में आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलायी है. हुंडदा में सिंचाई परियोजना का काम चल रहा है.नक्सलियों ने पहले वहां मजदूरों और ठेकेदारों से मारपीट किया था. प्रोजेक्ट का काम सुचारू संचालन के लिए कर्य स्थल पर पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. पुलिस जवान बस से सुबह कार्यस्थल पर जाते हैं और शाम को वापस लौट जाते थे. पुलिस जवान लगभग नौ बजे बस से सिंचाई परियोजना की ओर जा रहे थे. नक्सलियों ने पुलिस को रास्ते में निशाना बनाया.