रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को Q2 में रिकॉर्ड 11,262 करोड़ का मुनाफा, जियो का प्रोफीट 990 करोड़ रुपये

  • कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 9.40 डॉलर प्रति बैरल रहा
  • कंपनी की दूसरी तिमाही में कुल आमदनी साल दर साल आधार पर 4.84% बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये रही
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्री लि. (RIL) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आय-व्यय का लेखाजोखा पेश कर दिया है. कंपनी का टेलिकॉम तथा रिटेल क्षेत्र के जोरदार प्रदर्शन की बदौलत मुनाफा साल दर साल आधार पर 18.32% बढ़कर रेकॉर्ड 11,262 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की दूसरी तिमाही में कुल आमदनी साल दर साल आधार पर 4.84% बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.56 लाख करोड़ रुपये रही थी. कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी ने वित्तीय नतीजे जारी करते हुए कहा कि कंपनी को इस तिमाही में रिकॉर्ड शुद्ध मुनाफा हुआ है. जियो का मुनाफा 45.50 परसेंट बढ़कर 990 करोड़ रुपये हुआ इस तिमाही में जियो के साथ कुल 2 करोड़ 40 लाख कस्टमर जुड़े कंपनी की प्रति यूजर ARPU 120 रुपये रही जियो रेवन्यू व कस्टमरों की हिसाब से इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी रिलायंस की टेलकॉडम की इकाई जियो को दूसरी तिमाही में (सितंबर तिमाही)में लाभ 45.50% बढ़कर 990 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की प्रति यूजर औसत आय (ARPU) 120 रुपये रही. इस तिमाही में रिलायंस जियो के साथ कुल 2 करोड़ 40 लाख कस्टमर जुड़े.जियो के साथ पिछले एक साल में 10 करोड़ 30 लाख कस्टमर जुड़े हैं. जियो के 30 सितंबर 2019 तक कुल 35 करोड़ 52 लाख कस्टमर हो गये हैं. ये पिछले साल के मुकाबले 40.8% ज्यादा है. जियो रेवन्यू व कस्टमरों की संख्या के हिसाब से जियो इंडिया बड़ी कंपनी बन गई है. जियो के 35 करोड़ से अधिक कस्टमर हैं. ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ा कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 9.40 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9.5 डॉलर प्रति बैरल था. पूरे ग्रुप की बेसिक अर्निंग प्रति शेयर 18.59 रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16.06 रुपये रही थी. दूसरी तिमाही के नतीजे आने से पहले कंपनी का शेयर 1.37% उछलकर 1,415.30 रुपये पर बंद हुआ. आरआईएल शुक्रवार को 9 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बनने का तमगा अपने नाम कर लिया. हालांकि, बाजार बंद होने पर कंपनी का एमकैप 8.97 लाख करोड़ रुपये रहा. आरआईएल के वित्तीय नतीजे - कंपनी की आमदनी 4.8% बढ़कर 1,63,854 करोड़ रुपये रही. - प्रॉफिट बिफोर डेप्रिसिएशन, इंट्रेस्ट ऐंड टैक्स (PBDIT)15.5% बढ़कर 25,820 करोड़ रुपये रहा. - प्रॉफिट बिफोर टैक्स 14.1% बढ़कर 15,055 करोड़ रुपये रहा. - कैश प्रॉफिट 18% बढ़कर 18,305 करोड़ रुपये रहा. - शुद्ध लाभ 18.3% बढ़कर 11,262 करोड़ रुपये रहा.