- प्रसिडेंट ने सीयूजे के दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया
- गुमला में स्वयंसेवी संस्था विकास भारती के विभिन्न कार्यों का लिया जायजा
- बाबा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना
रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय झारखंड यात्रा पूरी कर रविवार को दिल्ली लौट गये। राष्ट्रपति को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में गवर्नर द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने विदा किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को लोकतंत्र के स्वर नामक पुस्तक भेंट की। मौके पर चीफ सेकरेटरी डीके तिवारी,मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह,डीजीपी केएन चौबे, साउथ छोटानागपुर के कमीशनर,रांची डीसी व एसएसपी के अलावा अन्य अफसर व आर्मी अफसर भी मौजूद थे।
बाबा धाम में मंदिर दर्शन के बाद की पूजा-अर्चना
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को देवघर में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा धाम का दौरा कर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति कोविंद के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री कृष्णानन्द झा, सरदार पण्डा गुलाब नन्द ओझा, पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बाबा धाम आने पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
उन्होने राष्ट्रपति ने गुमला में स्वयंसेवी संस्था विकास भारती के विभिन्न कार्यों का जायजा भी लिया।राष्ट्रपति ने शुक्रवार को राष्ट्रपति कोविंद ने रांची के चेरी-मनातू स्थित विश्वविद्यालय (सीयूजे) के नए परिसर का उद्घाटन करने के बाद दीक्षांत समारोह को भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मुख्य ध्येय हर विद्यार्थी के लिए अच्छा इंसान बनना होना चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि यह महिला सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने 96 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है और इससे बेटियां सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का ध्येय छात्र को अच्छा इंसान बनाना होना चाहिए। अच्छा इंसान होगा और वो डॉक्टर बन गया तो अच्छा डॉक्टर होगा। अच्छा इंसान होगा और अगर वो नेता बन गया तो वो अच्छा सामाजिक नेता होगा। अच्छा इंसान होगा तो अच्छा पति और पिता भी होगा। बेटी अच्छी इंसान होगी तो अच्छी बहू और अच्छी सास भी होगी। उन्होंने कहा कि बेटियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि अधिकांश विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में उन्होंने देखा है कि स्वर्ण पदक विजेताओं में बेटियां अधिक होती हैं। सीयूजे में भी पिछले छह वर्षों में 96 में से 64 छात्राओं ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है जबकि सिर्फ 32 छात्रों को ही स्वर्ण पदक मिला। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीयूजे के चांसलर जस्टिस वी एन खरे भी उपस्थित थे।
दो दिनों में दूसरी बार टूटा राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा
राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस स्टेशन एरिया में शनिवार की शाम लगभग पांच बजे राष्ट्रपति का कारकेड गुजरने से पहले एक युवक हाइ स्पीड सेफ जोन में घुस गया। नशे में धुत युवक को ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़कर अरगोड़ा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। युवक उसने न तो हेलमेट पहना था ना ही उसके पास लाइसेंस था। पकड़ा गया युवक अमित कुमार शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है। अभी वह रांची के अशोक नगर में रहता है।अरगोड़ा पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके रक्त में अल्कोहल की मात्रा मिली। अमित कुमार शर्मा से जब पुलिस ने गाड़ी का ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दे सका। हाइ स्पीड में गाड़ी चलाने,नशे की हालात में बाइक चलाने,बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने के मामले में उसके खिलाफ एमवी एक्ट की धाराओं में चालान कटा है।

राजभवन के पास शुक्रवार को भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से पहले एक बाइक सवार युवक लहरिया कट मारते हुए सुरक्षा घेरे में घुस गया था।