मुंबई: बेटे को ‍ गोद में लेकर सनी लियोनी ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर झूम उठे यूजर्स

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाई हुईं हैं और रोजाना नए-नए वीडियो शेयर करके फैन्स का दिल जीत रही हैं. सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेय़र किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. इस वीडियो में सनी लियोनी ने अपने बेटे को गोद में लेकर डांस किया है. इंस्टा पर ये वीडियो शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा- "Off to #mtvsplitsvilla season 12! #SunnyLeone #TikTokwithSunny #returnoftiktok." बता दें, इस वीडियो को एयरपोर्ट पर शूट किया गया है.इस ग्रुप डांस वीडियो में सनी लियोनी के साथ एक्टर-होस्ट रणविजय सिंह भी नजर आ रहे हैं. सनी लियोनी का बेटे को गोद में लेकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सनी अपने जुड़वा बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंची थी.