तेजप्रताप-एेश्वर्या की शादी में पेरोल पर पांच दिनों के लिए पटना आएंगे लालू !

पटना/रांची: चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के एक्स सीएम आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शिरकत करने के लिए एक महीने की पेरोल मांगी है. माना जा रहा है कि पेरोल मिलने पर लालू अगले एक-दो दिनों के भीतर पटना आ सकते हैं. हलांकि पोरेल की अवधि सप्ताह भर से भी कम होगी. लालू को नियमों के मुताबिक अधिकतम पांच दिनों की पेरोल मिल सकती है. लालू के बेटे की शादी एक्स मिनीस्टर सह आरजेडी एमएलए मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से 12 मई को पटना के वेटनरी कालेज परिसर में होने वाली है. एमएलए भोला यादव ने बताया कि पेरोल के लिए बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेट के माध्यम से जेल आइजी को लेटर लिखा गया है. गर्वमेंट को इस पर जांच-पड़ताल कर फैसला लेना है.।हमलोग चाहते हैं कि लालू प्रसाद शादी में शामिल होकर पिता का फर्ज अदा करें.। लालू के आवेदन पर विचार अभी लंबित है. जेल आइजी के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. नियमों के मुताबिक पेरोल पर छोडऩे के पहले किसी भी सजायाफ्ता बंदी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाती है. अच्छा आचरण और अत्यंत जरूरी कार्य के आधार पर जेल आइजी इस पर निर्णय लेते हैं. इसके लिए बंदी की सुरक्षा के लिए भी पुलिस से पत्राचार किया जाता है.पुख्ता सुरक्षा के बीच ही बंदी को ले जाने की अनुमति दी जाती है. नियमों के मुताबिक जेल प्रशासन को पांच दिन के लिए पेरोल देने का अधिकार होता है. इससे ज्यादा की अवधि के लिए हाईकोर्ट में जाना पड़ता है.