आइएमए चास ने वॉलीबॉल में धनबाद आइएमए को हराया

धनबाद: बोकारो इस्पात क्लब, सेक्टर चार में रविवार को आइएमए चास और आइएमए धनबाद की टीमों के बीच वॉलीबॉल मैच हुआ. सर्जन ऑफ इंडिया झारखंड चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एनके चौधरी व आइएमए चास के अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार सिंह ने मैच का उद्घाटन किया. डॉमैच में आइएमए चास ने आइएमए धनबाद की टीम को पराजित कर दिया. आइएमए चास टीम की ओर से डॉ शाहनवाज अनवर, डॉ बीएम बास्की, डॉ संगीत कुमार, डॉ निरंजन कुमार, डॉ संजय सिंह, डॉ जाहिद अली सिद्दीकी, डॉ एलके ठाकुर, डॉ अवनिश श्रीवास्तव, डॉ मनोज श्रीवास्तव, डॉ कुंदन कुमार, डॉ रवि शंकर, डॉ अमन श्रीवास्तव और आइएमए धनबाद टीम की ओर से डॉ ए परवेज, डॉ राकेश, डॉ एन आलम, डॉ सुजीत कुमर, डॉ एके सिंह, डॉ रोहित, डॉ राकेश, डॉ सीएस सुमन आदि शामिल थे.