नई दिल्ली: झारखंड कैडर के 1984 बैच के आइएएस अफसर राजीव कुमार वित्त सचिव बनाये गये

नई दिल्ली: झरखंड कैडर के 1984 बैच के आईएएस अफसर राजीव कुमार को वित्त सचिव नियुक्त किया गया है. वे पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का स्थान लेंगे. 1983 बैच के आईएएस अफसर सुभाष चंद्र गर्ग को मार्च में ही वित्त सचिव बनाया गया था. सरकार ने कुछ दिनों पहले उनका तबादला ऊर्जा विभाग में कर दिया. राजीव कुमार इससे पहले वे वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा सचिव थे. राजीव कुमार अपनी 34 साल की सेवा में कई महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं. वे कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में विशेष सचिव और संस्थापन अधिकारी के तौर पर काम कर चुके है.उनकी पोस्टिंग 19 मार्च 2012 से लेकर 12 मार्च 2015 तक वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में पहले संयुक्त सचिव और बाद में अपर सचिव के रूप में की गई थी.