धनबाद: पुलिस ने भौंरा फायरिंग मामले में आउटसोर्सिंग कंपनी के ऑनर एलबी सिंह एंड ब्रदर्स को भेजा जेल

  • डस्ट पर पानी छिड़काव की मांग कर रहे ग्रामीणों पर एटी देवप्रभा कंपनी ने की थी फायरिंग
  • तीन लोगों के जख्मी होने के बाद तोड़फोड़, पथराव कर व कंपनी के वाहनों में लगा दी गयी थी आग
धनबाद: पुलिस ने भौंरा में पोल्युशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग के मामले में बीसीसीएल में माइनिंग व ट्रांसपोर्टिंग कर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट  के ऑनर एलबी सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह को अरेस्ट कर मंगलवार को जेल भेज दी है. पुलिस नाटकीय तरीके से सोमवार की रात ही एलबी को बुलाकर कस्टडी में ले ली थी. पुलिस दबिश के बाद एलबी के अनुज कुंभनाथ ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया.  कोर्ट में पेशी के के बाद दोनों भाई को ज्यूडिशियल कस्टडी में धनबाद जेल भेज दिया गया है. एलबी ने केस में साजिस के तहत नामजद करने का आरोप लगाया है. एलबी का कहना है कि वह मौके ए वारदात पर नहीं थे. वह फोन से सनीयर अफसरों को सूचना दिया था. उग्र लोगों ने ही खुद फायरिंग की जिसे लोगों को गोली लगी. कंपनी के वाहनों में आग लगाने से 50 करोड़ का नुकसान हुआ है. देखें विडियो...
उल्लेखनीय है कि भौंरा चार नंबर के ग्रामीण रोड पर उड़ रही डस्ट पर पानी छिड़काव की मांग कर रहे एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट के कैंप पर प्रदर्शन कर बात करने गये थे. आरोप है कि इसी दौरान कंपनी की ओर से फायरिंग की गयी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. फायरिंग के बाद गुस्साये लोगों ने तोड़फोड़ पर पत्थरबाजी की थी. सिंदरी डीएसपी की गाड़ी तोड़, एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग  कैंप में खड़ी वाहनों में आग लगी दी थी. पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी थी. जख्मी संजीव शर्मा की कंपलेन पर आइपीसी की सेक्शन 307, 27 आर्म्स एक्ट, 34 के तहत एलबी ब्रदर्स व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है.इसी केस में एलबी ब्रदर्स को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है. फायरिंग के बाद बीसीसीएल प्रबंधन भी रेस हो गयी है. बीसीसीएल प्रबंधन ने एरिया जीएम से मिली रिपोर्ट के बाद बीसीसीएल के प्रभारी सीएमडी शेखर शरण ने कोल मिनिस्टरी को सूचना दे दी है. मिनिस्टरी को एरिया में टेंशन की भी जानकारी दी गयी है. एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी ने भी करायी एफआइआर देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के साइड इंचार्ज व महुदा हाथोडीह निवासी बादल सिंह ने भौंरा आउट पोस्ट में 32 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. इनलोगों के खिलाफ रंगदारी नही देने पर एक साजिश के तहत वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी की घटना को अंजाम देने, दो करोड़ के कीमती पाटर्स पुर्जो व पांच लाख नगद लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है.एफआइआर में कहा गया है कि सोमवार को सुबह 7:30 बजे पप्पू उर्फ गफ्फार अंसारी 40 वर्षीय, अरुण पासवान 35 वर्षीय, तनवीर अंसारी 36 वर्षीय, ताज अंसारी 38 वर्षीय, विनोद रवानी 37 वर्षीय, अशोक दास 36 वर्षीय, बिरजू कुम्हार 38 वर्षीय, बंटी कुमार निषाद 35 वर्षीय, एमडी आलम अंसारी 35 वर्षीय, राजकुमार यादव 37 वर्षीय, बंटी कुमार 39 वर्षीय, जयदेव कुम्हार 40 वर्षीय, ताज अंसारी 40 वर्षीय, ब्रिज अंसारी 38 वर्षीय, रिंकू अंसारी 36 वर्षीय, राजू यादव 40 वर्षीय, सोनू सिंह 35 वर्षीय, संती कुमार 34 वर्षीय, योगेंद्र महतो 37 वर्षीय, घंटू महतो 38 वर्षीय, विनोद पासवान 36 वर्षीय, मनीष सिंह 38 वर्षीय, उमेश कुमार 38 वर्षिय, गोपाल यादव 40 वर्षीय, संजीत शर्मा 38 वर्षीय, संदीप कुमार 35 वर्षीय, किशोरी पासवान 35 वर्षीय, रवि पासवान 36 वर्षीय, रोहित पासवान 35 वर्षीय, अमर पासवान 38 वर्षीय, मोहन पासवान 40 वर्षीय, तरुण पासवान 36 वर्षीय जो सभी भौंरा 6 नंबर, 7 नंबर, 4 नंबर, भौंरा बाजार, उपर बाजार, गौरखूंटी, परसियाबाद व न्यू क्वाटर के निवासी हैं.यह सभी हमारे ओसीपी में आकर रिवाल्वर और पिस्टल से अंधाधुन 15 राउंड गोलियां चलायी. गोली चलने से सभी स्टाफ भाग गये. सभी ने मिलकर माइंस व कैंप में कार्य कर रही 8 वोल्वो मशीन, 30 वोल्वो डंपर, 4 डोजर, 2 ग्रेडर, तीन महिंद्रा बोलेरो सहित सारे कैंप में आग लगा दी। जिससे कंपनी को 50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है एफआइआर में कहा गया है कि उक्त लोगों ने मिलकर हमारे गोदाम और कैश रूम का ताला तोड़कर दो करोड़ रुपए की कीमती पार्ट्स लूट लिया व कैश रूम से रखे पांच लाख रुपये नगद की भी लूट कर ली. आरोप है कि इस घटना को एक साजिश के तहत रंगदारी के लिए किया गया है. उक्त सभी 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे माइंस बंद करके दो लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग की थी. कंपनी के द्वारा नहीं देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने प्रशासन से अभियुक्तों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने कांड संख्या 49/19 धारा 147/ 148/ 149/ 435/436/ 427/ 379/ 385/ 387 आईपीसी व 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज की है.
फायरिंग करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : ढुल्लू
बाघामरा के बीजेपी एमएलए ढुल्लू महतो ने भौंरा फायरिंग  के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. एमएलए ने बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस-प्रशासन भौंरा में फायिंरग करने वाले किसी दोषी को छोड़ने वाला नहीं है. पुलिस प्रशासन इस मामले में तेजी के साथ कार्रवाई कर रही है. कानून से बड़ा कोई नहीं है.  बीजेपी आतंक फैलाने वालों को कतई बर्दाशत नहीं करेगी.हम वैसे गलत नीयत रखने वाले माफिया तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते है.  ऐसे गलत लोगों को शह देने वालों बड़े लीडर व अफसरों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जानी चाहिए.
ढुल्लू  ने कहा कि धनबाद में जब तक माफिया साफ नहीं होगा,  भयमुक्त माहौल नहीं बन सकेगा.  माओवादियों व आतंकवादियों की तरह अब माफिया पर भी सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है. मैं माफिया के दबाव में  झुकने वाला नहीं हूं. यहां की भी माफिया के दबाव में नहीं झुकेगी.