झरिया: चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी जेएमएस लीडर धीरज सिंह व रंजय सिंह ने चासनाला के सेलकर्मी सह ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय सोमवार की रात जियलगोरा में मारपीट कर जख्मी कर उसकी डस्टर कार डैमेज कर दी. आरोप है कि धीरज व रंजय के साथ अन्य युवकों ने प्रवीण पर रंगदारी के लिए हमला बोल दिया. गंभीर रुप से जख्मी प्रवीण को इलाज के लिए हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है. प्रवीण भी साउथ कॉलोनी चासनाला में ही हते हैं. प्रवीण ने जोड़ापोखर पुलिस स्टेशन में चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी जेएमएस (कुंती गुट) के एरिया सेकरेटरी धीरज सिंह, पाथरडीह ट्रैफिक कॉलोनी निवासी हर्ष सिंह, सुदामडीह रिवर साइड निवासी अभिषेक यादव, मोहन बाजार निवासी निक्की सिंह व आशीष चटर्जी, पाथरडीह लोको बाजार निवासी शुभम झा, चासनाला निवासी हृदय नारायण सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. एफआइआर में रंजय सिंह का नाम नहीं है. हलाकि प्रवीण का कहना है कि हमलावरों में रंजय भी शामिल था.
प्रवीण राय का कहना है कि वह धनबाद से अपनी डस्टर कार से चासनाला लौट रहे थे. जियलगोरा गेस्ट हाउस के समीप रात के साढ़े आठ बजे मेन रोड पर दर्जन लोगों ने रोक लिया. कार के सामने बाइक खड़ी कर दी. कार से खींचकर मारपीट की जाने लगी. चासनाला का धीरज सिंह कार का शीशा नीचे करवाकर मेरी कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर बोला कि तेरा भाई स्लरी का काम करता है. उससे एक लाख रुपये रंगदारी मांगे थे लेकिन नहीं दिया. आज तुम्हें समझा देता हूं. वह बोलते-बोलते मुझे गाड़ी से खींचकर बाहर निकाल मारपीट करने लगा. वह जान बचाने के लिए भागने लगा, उनलोगों ने खेदड़कर डंडे व रॉड से जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगे. मारपीट में मैं जख्मी हो गया. कुछ देर में इम्तियाज अली व मेराज अंसारी रास्ते में आये तो मुझे देखकर बचाओ-बचाओ का शोर मचाने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग लोग जुटने लगे. धीर व अन्य लोग भाग निकले. मारपीट के दौरान जेब से 5600 रुपये निकाल लिये.
प्रवीण पर हमले की सूचना पाकर उनके परिजन व बड़ी संख्या में चासनाला के लोग जोड़ापोखर पुलिस स्टेशन पहुंचे. हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. सिंदरी डीएसपी प्रमोज केसरी व जोड़ापोखर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. डीएसपी इंस्पेक्टर ने कहा कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है. मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.
प्रवीण को फोन कर झरिया जाने को कहा जा रहा था
बताया जाता है कि प्रवीण को रंगदारी के लिए धीरज कई दिनों से फोन कर रहा था. प्रवीण को झरिया जाकर किसी जेएमएस लीडर से मिलने को कहा जा रहा था. प्रवीण समझ गया था कि पैसे की मांग होगी इसलिए वह धीरज की बातों की अनदेखी कर रहा था.
धीरज का भांजा डंपर व हाइवा का टायर काटने में गया जेल
धीरज का भांजा चासनाला में ट्रांसपोर्टर की डंपर व हाइवा का रात में टायर काट रहा था. स्थानीय लोगों ने पकड़ उसे पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस केस दर्ज कर उसे जेल भेज चुकी है.