धनबाद: बेकार बांध में मॉर्निंग वाकर्स को 100 रुपये इंट्री फीस देनी

धनबाद: टाउन के बेकारबांध पार्क में मार्निंग वाक व इवनिंग वाक करने वालों को इंट्री फी देना होगा. म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के नये नियम के अनुसार शुक्रवार से ही मॉर्निंग वॉक और पार्क घूमने वालों से इंट्री फीस ली जाने लगी है. बेकारबांध में मार्निंग वाक व पार्क भ्रमण के लिए लोगों को पर डे पर मैन 10 रुपये इंट्री फीस देनी होगी. बेकारबांध में सुबह 9 से रात 8 बजे तक का समय घूमने के लिए फिक्स है. वहीं मॉर्निंग वॉक के लिए एक महीने का पास 100 रुपये इंट्री फीस लेकर बनेगा. म्यूनिसिपल कमीशनर चंद्रमोहन कश्यप का कहना है कि फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर शुरू की गयी है. बाद में आउटसोर्सिंग कंपनी को यह जिम्मा देकर रेगुलर किया जायेगा. म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बेकारबांध राजेंद्र सरोवर का सुंदरीककरण कराया गया है. इसके बाद से लोगों में इसका क्रेज बढ़ गया है. बड़ी संखअया में लोग बेकारबांध में पार्क देखने व घूमने आ रहे हैं. टाउन के लोग सुबह मॉर्निंग व शाम वॉक कर रहे हैं. शाम में पार्क देखने के लिए भीड़ जुट रही है.