धनबाद: राजगंज में एएसआइ व कांस्टेबल भाई घर में सोते रहे चोरों का दल माल टपाकर चलते बना

धनबाद: राजगंज पुलिस स्टेशन एरिया के लुसाडीह गांव में विभूति भूषण चौधरी के घर से शनिवार रात चोरों ने 80 हजार कैश समेत एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली है. घर में विभूति भूषण चौधरी दो पुलिसकर्मी पुत्र भी सो रहे थे. उनका बड़ा पुत्र अजय कुमार एएसआइ पोस्ट पर गढ़वा में व छोटा पुत्र कांस्टेबल अनूप कुमार धनबाद एसपी ऑपिस में है. चोरों का दल रात को दीवार के अंदर प्रवेश कर सीढ़ी के सहारे छज्जे के खुले जगह से घर के अंदर प्रवेश किया. गेट की चाबी से पीछे का दरवाजा खोलकर दिया. चोरों ने दूसरे तल्ले के चार कमरे में रखे समानों को खंगाला. अनूप के कमरे में रखी अलमारी से कैश और ज्वेलरी निकाल लिया. पुलिस में 80 हजार कैश,मंगल सूत्र, नथुनी एवं पायल चोरी होने की सूचना दी गयी है. चोरों ने एक बक्सा ले जाकर खेत में फेंक दिया था. बक्सा में में महत्वपूर्ण कागजात थे. राजगंज पुलिस मौके पर जाकर छानबीन की है.