धनबाद: रिटायर्ड हुए 47 रेल कर्मियों को ऑन डेट पमेंट के साथ विदाई

धनबाद: धनबाद रेल मंडल में विभिन्न जगहों से 30 अप्रैल को रिटायर्ड हुए रेल कर्मियों को विदाई दिया गया. रिटायर्ड रेल स्टाफ को के पावना का भी ऑन डेट पेमेंट कर दिया गया. एडीआरएम एनएस नेगी ने रेलवे क्लब में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड स्टाफ को उनका पावना के चेक देकर विदाई दिया. धनबाद से 32,बरकाना से 12 और चोपन से तीन रेलकर्मी रिटायर्ड हुए हैं. नौकरी के दौरान डेथ हुए एक स्टाफ के आश्रित के परिजनों को उनके पावना का भुगातन किया गया. इस मौके पर उज्जवल आनंद, अार के सिंह, रतन राकेश लकड़ा, हेमंत सुलतानिया आदि अफसर मौजूद थे.