झारखंड:सीएम ने जनता के बीच जाकर दिया विकास कार्यों का हिसाब-किताब: बीजेपी

  • सीएम के दौरों और जनता के साथ संवाद का रिपोर्ट कार्ड जारी
  • जन आशीर्वाद यात्रा में हर दिन दो लाख लोगों से मिले सीएम
  • सीएम ने रिकॉर्ड 526 बार जिलों का दौरा किया
रांची: बीजेपी ने कहा है कि रघुवर दास ने पिछले पौने पांच सालों के विकास का हिसाब-किताब खुद जनता के बीच जाकर दिया है. पार्टी ने पिछले पौने पांच वर्षों में सीएम के राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरे और जनता के साथ संवाद का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है़. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची में माडिया को बताया कि सीएम ने लगभग पांच वर्षों में राज्य के अलग-अलग जिलों का 526 बार दौरा किया़ .सीएंम ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से 19 दिनों में 38 लाख लोगों के साथ संवाद किया़. शाहदेव ने कहा है कि सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है. सीएम का जनता से सीधे संवाद होने से लोगों का शासन पर विश्वास बढ़ा है.सीएम ने खुद विभिन्न जिलों का दौरा कर जन चौपाल, सभाओं और जनसंपर्क के जरिए लोगों की समस्या और योजनाओं का हाल जाना है.बीजेपी प्रवक्ता ने कहा किर विपक्ष की गर्वमेंट में सीएम सरकारी खर्चे पर हफ्तों छुट्टियां मनाने गोवा जाया करते थे. सीएम रघुवर दास ने अपने कार्यकाल में बिना अवकाश लिए जनता की निरंतर सेवा की है.प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कोई सीएम पिछले पांच वर्षों में 162 बार संताल परगना गया हो. प्रतुल ने कहा कि संताल ने झारखंड को तीन सीएम दिए हैं, लेकिन रघुवर दास ने मिशन मोड में संताल परगना के विकास का बीड़ा उठाया है.सीएम अपने पौने पांच साल के कार्यकाल के दौरान दुमका 68, पाकुड़ 23, गोड्डा 18, साहिबगंज 15, जामताड़ा 11 देवघर 27 बार गए। वे औसतन हर माह लगभग तीन बार संताल के किसी जिले में गये. सीएम ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत संताल परगना में छह दिन में 581 किमी यात्रा की जबकि कोल्हान में 486 किमी यात्रा की.उत्तरी छोटानागपुर में 454 किमी और पलामू के लातेहार व मानिक में एक दिन में लगभग 50 किमी की दूरी तय की. सीएम ने 19 दिन की कुल यात्रा में 57 छोटी सभा और 38 बड़ी सभा हुई और हर दिन औसतन दो लाख लोगों से सीधा संपर्क हुआ.पुतुल ने कहा कि सीएम के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का अंतिम चरण छठ के बाद पलामू और दक्षिण छोटानागपुर के बचे हुए हिस्से में होगा़.