धनबाद : चैंबर के पदाधिकारियों पर एफआइआर के खिलाफ बैंक मोड़ में मौन धरना

धनबाद: धनबाद जिला चैंबर ने पोक्सो एक्ट में जेल भेजे गये एडवोकेट की पत्नी द्वारा व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज करायी एफआइआर के विरोध में मंगलवार को बिरसा मुंडा चौक (बैंक मोड़) में जिला चेंबर ने मौन धरना दिया. व्यवसायी संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यवसायी धरना में मौजूद थे. धरना के बाद सीएम के नाम एक ज्ञापन डीसी को सौंपा गया. एडवोकेट अश्विनी कुमार की पत्नी की ओर से दर्ज प्राथमिकी को झूठा बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग की गयी है. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला चेंबर के आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया है. झारखंड चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला भी धरना में शामिल हुए. धरना में जिला चेंबर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव चेतन गोयनका, सुरेश अग्रवाल, सुरेंद्र अरोड़ा, ललित जगनानी, प्रदीप सिंह, राम प्रताप शर्मा, राज कुमार गुप्ता, अजय नारायण लाल, दिनेश हेलीवाल, आशीष वर्मा, विकास कंधवे, कृष्ण राउत, मो अफाक खान, मो सोहराब खान, विजय शर्मा, विनोद गुप्ता, फणिफूषण मंडल, अशोकसाव, श्याम गुप्ता, उमेश दसौंधी, मनोज गुप्ता, मुर्तजा अंसारी, हरीश गंगवानी, विरेश दोषी, प्रभात सुरोलिया, संजय माकन, मधुरेंद्र सिंह, आनंद पूर्वे, सम्राट चौधरी, ज्ञानदेव अग्रवाल, अनूप वर्णवाल, रामाशीष बराट, नंदलाल अग्रवाल, मुरली साव, महावीर शर्मा, मो आरीफ, दीपक कुमार दीपू, सुनील कुमार सोनू, विनोद अग्रवाल, मनोज मालाकार, प्रेम कुमार, मनोरंजन सिंह, राजेश अग्रवाल,बजरंग जालान, अरविंद साह, पन्ना लाल, सुशील गाडयान, राज कुमार गुप्ता, अमित अग्रवाल,श्रवण अग्रवाल, विजय तुलस्यान, मनोज गुप्ता, विकास झांझरिया, संजीव अग्रवाल, संतोष कुमार , संजय गोयल, अशोक अग्रवाल, दिलीप सुबुकी, सुनील तुलस्यान, विजय शर्मा, सुनील कुमार सोनू, गोविंद राउत, रोशन गुप्ता, संजय दुबे, मनोज रवानी, रूपेश गुप्ता, अफाक खान, शिव कुमार अग्रवाल, मुरली साव, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता के अलावा महिला संगठन से सुनिता जिंदल, रेखा अग्रवाल, किरण रिटोलिया, मीना रिटोलिया मौजूद थे.