बिहार: सीतामढ़ी में दो सगी बहनों से आठ युवकों ने गैंग रेप कर वीडीओ बनाया, पुलिस ने सात को दबोचा

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले के कन्हौली पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में गुरुवार की शाम आठ युवकों ने दो सगी नाबालिग बहनों के साथ गैंग रेप की है. युवकों ने मोबाइल से लड़िकयों की वीडियो व फोटो भी भी बनायी.पुलिस ने दोनों युवती की कंपलेन के बाद एफआइआर दर्ज कर सात आरोपियों इंदरवा निवासी अनिल कुमार, राम इकवाल, कमलेश कुमार, परशुराम कुमार, गोविंन्द महतो, सुजीत कुमार, नागेन्द्र कुमार व शत्रुघ्न महतो को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. एक आरोपी अभी फरार है. गैंगरेप से पीड़ित खून से लहुलुहान दोनों बहने घर पहुंच अपनी मां को जानकारी दी. मां ने घटना की जानकारीअन्य परिजनों को दी. मां अपनी दोनों बेटी के साथ शुक्रवार की सुबह महिला पुलिस स्टेशन पहुंच कंपलेन की. पुलिस पीड़िता के बयान पर इनरवा निवासी कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, राजू कुमार, पशुराम कुमार व गोविंदा कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली. पीड़ित दोनों लड़की का सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया.पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शाम में करीब आठ बजे दोनों बहने घर के पास टहल रही थी. गांव की एक महिला टहलने के लिए सरेह की ओर चलने को कहा. दोनों बने महिला की बात मान उसके साथ टहलने सरेह की ओर चली गयी. आठ युवकों ने दोनों बहनों को दबोच लिया. महिला भाग वहां से भाग गयी. सभी युवकों ने बारी-बारी से रेप किया. सभी मिलकर बारी-बारी से मनमानी करते हुए वीडियो भी बनाते रहे.पीड़िता ने कहा कि आरोपितों को फांसी से भी कड़ी सजा मिलनी चाहिये. एसपी ने आरोपितों की स्पेशळ टीम बनायी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हउए सात आरोपियों को दबोच लिया. सीनीयर अफसरों ने पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की.कोर्ट में पेशी के बाद सातों को जेल भेज दिया गया. पुलिस एक फरार आरोपी को दबोचने के लिए ताबड़तोड़ रेड मार रही है. पुलिस गैंग रेप के इस केस को कोर्ट में स्पीडी ट्रायल कराने की योजना बनायी है.