पहले बनाया था 'लालू-राबड़ी मोर्चा', पहले बना चुके हैं यदुवंशी सेना
पटना: बिहार के एक्स सीएम व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब 'तेज सेना' (Tej Sena) बनायेंगे. तेज प्रताप ने तेज सेना के गठन की घोषणा की है. वह 'तेज सेना' को 28 जून को लॉन्च करेंगे. उन्होंने युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. ट्वीट में उन्होंने कहा है कि 'तेज सेना' परिवर्तन लाने वालों के लिए 'ऑनलाइन प्लेटफॉर्म' होगा.

तेज प्रताप पहले 'लालू-राबड़ी मोर्चा' बनाकर लोकसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी आरजेडी के खिलाफ जहानाबाद में कैंडिडेट उतार दिया था. तेज के कैंडिडेट के चलते जहनाबाद से आरजेडी कैंडिडेट चुनाव हार गये. तेज के कैडिडेट को जितना वोट आया उसे कम वोट से ही आरजेडी कैंडिडेट हारे हैं. 'लालू-राबड़ी मोर्चा' के गठन के बाद तेज प्रताप यादव अब 'तेज सेना' बनाने जा रहे हैं. तेज ने शनिवार को रांची हॉस्पीटल जाकर अपने पिता से मुलाकात की थी. पिता से मुलाकात कर लौटने के बाद तेज प्रताप ने 'तेज सेना' बनाने का फैसला लिया है.
तेज प्रताप यादव की 'तेज सेना' आरजेडी से अलग होगी या अनुषंगी संगठन के रूप में काम करेगी, इसके बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है. अब संभावना है कि 28 जून को 'तेज सेना' की लॉन्चिंग के बाद ही उस पर से पर्दा उठेगा. तेज प्रताप ने इसके पहले 'यदुवंशी सेना' बनाई है, जिसके वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. तेज प्रताप की 'तेज सेना' को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.