बिहार: मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही एसी बस पूर्णिया में एक्सीडेंट के बाद धू-धूकर जली, एक पैसैंजर की मौत, 17 झुलसे

पूर्णिया: मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही न्याय ट्रैवल्स' की एसी पैसैंजर बस सोमवार की अहले सुबह साढ़े तीन बजे पूर्णिया बस स्टैंड के समीप डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गयी. एक्सीडेंट के बाद बस तेज आवाज के साथ बस धू-धूकर जल गयी. बस में सवार एक महिला पैसेंजर की जलकर मौत हो गई. 17 पैसेंजर आग से जलने से झुलस गये हैं. मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही 'न्याय ट्रैवल्स' की बस पूर्णिया बस स्टैंड के पास डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सीडेंट हो गयी. बस में आग लग गयी और बस धू-धकर जलने लगी. बस में लगभग 50 पैसेंजर सवार थे. बस सवार पैसेंजर्स की चीख-पुकार से कोहराम मच गया. बेगुसराय सफारपुर निवासी श्याम किशोर सिंह की पत्नी बबिता देवी नामक पैसेंजर की जलकर मौत हो गयी. 17 पैसेंजर आग से झुलस गये. घायल पैसेंजर को इलाज पूर्णिया के सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.दो को बहेतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है. शीशा तोड़कर बाहर निकले कई पैसेंजर बस में आग लगने के बाद आसपास के लोगों और फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया. बस से कई लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले. घायल पैसेंजर
  • श्याम किशोर सिंह (49): बेगूसराय
  • रानी देवी (38): बेगूसराय
  • निशु कुमारी (19): बेगूसराय
  • शुभम कुमार (20): बेगूसराय
  • प्रशांत कुमार (35): पटना
  • अवनीश चौधरी (32): पटना
  • संतोष कुमार (36): बेगूसराय
  • संतोष कमती (38): बेगूसराय
  • प्रेम कुमार दास(48): बेगूसराय
  • मो. जियाउद्दीन (42): बेगूसराय
  • शबाना (37): बेगूसराय
  • फैजान (3): बेगूसराय
  • शहाबुद्दीन (12): बेगूसराय
  • अजय सिंह: पूर्णिया
  • श्‍वेता सिंह (35): पूर्णिया
  • यश (10): पूर्णिया
  • आंशिक (2): पूर्णिया