बीसीसीएलकोल बोर्ड को-ऑपरेटिव इलेक्शन पर हाइ कोर्ट ने लगाया स्टे

गर्वमेंट कोे चार वीक के अंदर काउंटर एफीविविट फाइल करने का निर्देश धनबाद: बीसीसीएल कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के 27 मई को प्रस्तावित इलेक्शन पर हाइकोर्ट ने स्टे लगा दिया है हाइकोर्ट ने गर्वमेंट को चार वीक के अंदर काउंटर एफीडिवीट फाइल करने का निर्देश दिया है.अस्सिटेंट रजिस्टार धनबाद ने कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का इलेक्शन 27 मई को कराने की घोषणा की किया था. कॉपरेटिव में ऑडिट के दौरान की इलेक्शन कराने के अस्सिटेंट रजिस्टार के फैसले के खिलाफ सोसाइटी के सेकरेटरी कैलाश कुमार राय की ओर से एडवोकेट मृणाल कांति राय ने हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर की. हाइकोर्ट ने आठ मई को सुनवाई करते हुए इलेक्शन पर स्टे लगा दिया. कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के सेकरेटरी ने गर्वमेंट के सेकरेटरी, डिप्टी रजिस्ट्रार, डीसीओ व अस्सिटेंट रजिस्टार को लेटर देकर इलेक्शन स्टे किये जाने के हाइकोर्ट के फैसले की जानकारी दी है. बैंक अकाउंट संचालन के लिए दिया लेटर बीसीसीएल कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के सेकरेटरी कैलाश कुमार राय ने कॉपरेटिव सोसाइयटी के रजिस्टार को सोसाइयटी का बैंक खाता चालन शुरू करने के लिए लेटर दिया है. श्री राय ने कहा कि अस्सिटेंट रजिस्टार ने इलेक्शन की घोषणा के साथ खाता का संचालन बंद कर दिया था. बैंक अकाउंट का संचालन नहीं होने से सोसाइटी के मेंबरों को काफी परेशानी हो रही है. नियमानुसार इलेक्शन के दौरान बैंक अकाउंट का संचालन बंद नहीं किया जाता है. उल्लेखनीय है क कोल बोर्ड इंप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के विगत इलेक्शन में पराजित उम्मीदवारों का एक गुट कमेटी का विरोध कर रहा है. कमेटी के खिलाफ लगातार कंपलेन की जा रही है. को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी संचालन में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है. डिर्पार्टमेंट के एक जूनियर अफसर संबंधित गुट को फायदा पहुंचा रहे हैं. संबंधित अफसर कई सालों से धनबाद में जमें हुए हैं. अफसर की शिकायत डिपार्टमेंट तक पहुंचायी जा रही है.