धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला, बालू और अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। माइनिंग टास्क फोर्स का औचक ऑपरेशन मंगलवार रात 11 बजे से बुधवार तड़के तीन बजे तक चला। इस दौरान 60 से अधिक कोयला लदे ट्रकों की जांच हुई। वहीं एक ट्रक जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे का दावा, 2024 में तीन से चार टुकड़ों में बंट जायेगा JMM
कोयला, बालू व अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा देर रात से भोर के 3:00 बजे तक पूरे जिले में कोयला लदे ट्रकों की औचक जांच की गई इस क्रम में जब्त किए गए ट्रकों के कागजातों की जांच की जा रही है।@JharkhandCMO @iprddhanbad pic.twitter.com/pUu8frTIE9
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) February 14, 2024
तीनों टीम ने अलग-अलग एरिया में चलाया जांच ऑपरेशन
जांच के लिए एसडीएम उदय रजक, डीएमओ मिहिर सालकर और डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में तीन टीम का गठन किया गया था। तीनों टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इसमें संबंधित अंचल के सीओ और संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी भी शामिल थे। जांच के दौरान लगभग 60 से अधिक कोयला लदे ट्रकों से कोयले से संबंधित कागजातों की जांच की गई। इस क्रम में सीओ गोविंदपुर ने एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त किये ट्रक में लदे कोयले और उनके कागजात के जांच की प्रक्रिया चल रही है।
धनबाद डीसी वरुण रंजन ने बताया कि जिला माइनिंग टास्क फोर्स द्वारा कोयला, बालू और अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।