झारखंड: पलामू में हथियार के साथ घूम रहे थे बदमाश! हुसैनाबाद पुलिस की घेराबंदी में दो गिरफ्तार
पलामू के हुसैनाबाद में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को देसी कट्टा, कारतूस और बाइक समेत गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पलामू (Threesocieties.com Desk)। झारखंड में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक समेत गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।
यह भी पढ़ें: BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, 9 नामों पर मुहर,बिहार से नितिन नवीन का नाम
#हुसैनाबाद बाद थाना अंतर्गत गुप्त सुचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापामारी दल गठित कर सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवायी हेतु सशस्य बल के साथ दरूआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाईकिल पर...@JharkhandPolice @DC_Palamu @DIGPalamau @Michaelraj_ips pic.twitter.com/IngRv5iMv6
— Palamu Police (@policepalamau) March 3, 2026
गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हुसैनाबाद के एसडीपीओ आईपीएस एस. मोहम्मद याकूब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर मानखाप गांव से जपला की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।
दरुआ मोड़ पर चेकिंग, भागने की कोशिश नाकाम
पुलिस टीम ने दरुआ गांव मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। शाम करीब 7:20 बजे एक हीरो स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस के रुकने के इशारे पर दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी में मिला देसी कट्टा और कारतूस
तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार चंद्रवंशी के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही दोनों के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए। बिना नंबर प्लेट की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसडीपीओ ने बताया कि अभिषेक पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उस पर पहले से आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपी
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाले थे।






