धनबाद मेयर चुनाव 2026: पूर्व विधायक संजीव सिंह की धमाकेदार जीत, 30 हजार वोटों से बड़ी बढ़त

धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर पद पर संजीव सिंह की शानदार जीत। सातवें राउंड के बाद 24,904 वोटों की बढ़त के साथ बने विजेता, जानें किसे कितने वोट मिले।

धनबाद मेयर चुनाव 2026: पूर्व विधायक संजीव सिंह की धमाकेदार जीत, 30 हजार वोटों से बड़ी बढ़त
संजीव सिंह (फाइल फोटो)।
  • धनबाद मेयर चुनाव 2026: संजीव सिंह का कब्जा, भारी मतों से जीत

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर पद की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। सातवें राउंड की मतगणना के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।सातवें राउंड तक की गिनती में संजीव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 24,904 वोटों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। यह जीत न केवल उनके राजनीतिक प्रभाव को दर्शाती है, बल्कि शहर की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ को भी साबित करती है।

यह भी पढ़ें: धनबाद मेयर चुनाव में संजीव सिंह का दबदबा बरकरार, पांचवें राउंड में 19,907 वोटों से बड़ी बढ़त

जानकार सोर्सेज का कहना है कि संजीव सिंह काउंटिंग समाप्त होने के बाद 30 हजार से अधिक  वोटों से चुनाव जीत गये हैं। अैौपचारिक घोषणा बाकी है।  

दूसरे स्थान पर चंद्रशेखर अग्रवाल

इस चुनाव में दूसरे स्थान पर जेएमएम समर्थित उम्मीदवार चंद्रशेखर अग्रवाल रहे। हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर देने की उम्मीद थी, लेकिन वे काफी पीछे रह गए। वोटों के अंतर ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार मतदाताओं ने एकतरफा फैसला सुनाया है।

सातवें राउंड के बाद वोटों का हाल

निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से सातवें राउंड के वोटों का आंकड़ा जारी किया।

प्रमुख उम्मीदवारों को मिले वोट इस प्रकार हैं:

संजीव सिंह – 92,932

शमशेर आलम अंसारी – 50,750

चंद्र शेखर अग्रवाल – 68,028

संजीव कुमार - 49948

अमित कुमार अग्रवाल - 4379 आकाश दुसाध - 3026 इंदु देवी - 13513 उमेश पासवान - 2787 कुसुम देवी - 3478 चंद्र शेखर अग्रवाल - 68028 जावेद इकबाल - 3725 दिलीप कुमार - 2327 दीनानाथ ठाकुर - 2148 नवल किशोर पासवान - 2446 मो परवेज खान - 3108 प्रकाश कुमार - 19205 बिनोद कुमार सिंह - 2654 भृगु नाथ भगत - 3283 मुकेश कुमार पांडेय - 1954 यौगेंद्र प्रधान - 1068 रवि चौधरी - 4531 रवि बुंदेला - 3501 राजकुमार कनौजिया - 1286 राम विनय सिंह - 1877 राहुल कुमार चौहान - 3882 मो रुस्तम अंसारी - 3422 लक्ष्मी देवी - 2459,शांतनु कुमार चंद्रा - 5052 शिल्पी शर्मा - 1504,के.सी. सिंहराज - 1852।

इतने वोट हुए रिजेक्ट

मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में वोट रिजेक्ट भी हुए।

कुल 26,110 वोट अमान्य घोषित किए गए

सातवें राउंड तक 3,86,235 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है

जीत के मायने क्या हैं?

संजीव सिंह की यह जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है:

शहरी वोट बैंक पर मजबूत पकड़

विपक्षी उम्मीदवारों पर स्पष्ट बढ़त

भविष्य की राजनीति के लिए मजबूत आधार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत आने वाले विधानसभा समीकरणों को भी प्रभावित कर सकती है।