Advertisement
  • धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की सख्ती
  • तस्कर के मंसूबों पर पानी

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। होली के त्योहार से पहले शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत धनबाद स्टेशन पर छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: झारखंड: “मेरी ताकत, मेरी जीवन संगिनी…”—CM Hemant Soren का Kalpana Soren के लिए खास संदेश

प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर घेराबंदी, भागने की कोशिश नाकाम

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गठित विशेष टीम और सीआईबी लगातार स्टेशन परिसर में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 के कालका छोर पर घेराबंदी की गई।

एक युवक लाल रंग के भारी ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालत में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

ट्रॉली बैग से मिली 48 बोतल ‘रॉयल स्टैग’ शराब

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से ‘Royal Stag’ ब्रांड की 48 बोतलें (करीब 18 लीटर) बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

बिहार में होली पर बेचने की थी योजना

पूछताछ में आरोपी की पहचान **सासाराम निवासी नितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि वह झारखंड से सस्ती शराब खरीदकर बिहार ले जा रहा था। बिहार में लागू शराबबंदी के कारण होली के दौरान ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की उसकी योजना थी।

10 सदस्यीय टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में आरपीएफ की 10 सदस्यीय टीम शामिल थी, जिसमें सउनि सुशील कुमार (एआईबी), सउनि जीवलाल राम और हवलदार ब्रजेश कुमार सहित अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।