Advertisement
  • विधानसभा की सीटों की संख्या 126 व संसदीय सीटों की संख्या 14 में कोई बदलाव नहीं 
  • 2001 की जनगणना के आधार पर राज्य की सभी विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन 

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम की विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र के परिसीमन पर लास्ट रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट में विधानसभा की सीटों की संख्या 126 व संसदीय सीटों की संख्या 14 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, एक लोकसभा व 19 विधानसभा सीटों के नाम संशोधित किये हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढे़ं:Jharkhand:चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर , CRPFके एक जवान शहीद, एक घायल
1200 प्रतिनिधियों से हुई बातचीत'
असम के 19 विधानसभा और दो लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति (ST) और एक लोकसभा व नौ विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किये गये हैं। रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए 1200 प्रतिनिधियों से बातचीत की गई। 2001 की जनगणना के आधार पर राज्य की सभी विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन किया गया है।मतदान समिति ने कहा कि जनता के सदस्यों की मांग के मद्देनजर एक संसदीय और कुछ विधानसभा क्षेत्रों को युग्मित नाम जैसे-दरांग-उदलगिरी, हाजो-सुआलकुची, बोको-छायागांव दिये गये हैं।
अंतिम रिपोर्ट की मुख्य बिंदुओं का उल्लेख करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि एससी के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर आठ से नौ एवं एसटी के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाकर 16 से 19 की गई है। बोडोलैंड जिले में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 11 से 15 की गई है।