धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के चासनाला बस्ती के ऋषभ ओझा का चयन जी20 सम्मेलन में लाइजन अफसर के रूप में किया गया है प्रवीर ओझा और चित्रा ओझा के पुत्र  ऋषभ ओझा वर्तमान में राची में कानून के विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत हैं। 

यह भी पढ़ें:Jharkhand: G 20 के डेलीगेट्स का रामगढ़ के पतरातु लेक रिजॉर्ट में स्वागत होगा 
ऋषभ ओझा विद्यालय जीवन से बहुमुखी प्रतिभाशाली है। डिनोबिली डिगवाडीह से पास आउट ऋषभ सगीत और खेल में भी सक्रिय रहा है, जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक नेत्तृत्व करने के साथ ही सगीत में भी सक्रिय रहा है। राजधानी राची में ऋषभ गायक के रूप में काफी सक्रिय और लोकप्रिय भी है। ऋषभ के पिता प्रबीर ओझा  कोलियरी कर्मचारी संघ के संयुक्त महामंत्री हैं। चासनाला जैसे छोटे से जगह से जी20सम्मेलन में चयनित होना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।