Advertisement

धनबाद। लायंस क्लब ऑफ धनबाद सवेरा ने एक मार्च बुधवार को जिला पुलिस को 85 फर्स्ट एड किट बॉक्स उपलब्ध कराया गया। एसएसपी संजीव कुमार द्वारा जिला के सभी थाना,ओपी, पीसीआर, हाईवे पेट्रोल को फर्स्ट एड किट बॉक्स उपलब्ध कराया गया ताकि दुर्घटनाग्रस्त/घायल व्यक्तियों को तत्काल पुलिस के स्तर से प्राथमिक उपचार प्रदान कर घायलों की जान बचाया जा सके।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: चासनाला बस्ती के ऋषभ ओझा का जी20 सम्मेलन में लाइजन अफसर के रुप में सलेक्शन

कार्यक्रम में एसपी रिष्मा रमेशन, डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी अमर कुमार पांडेय समेत सभी डीएसपी, थाना प्रभारी  सड़क सुरक्षा कोषांग,धनबाद एवं लायंस क्लब सवेरा,धनबाद के दिनेश पुरी, ललित अग्रवाल, नंद किशोर बगड़िया,अरुण गुजराल, मोमित मुखर्जी उपस्थित थे। 
फर्स्ट एड किट बॉक्स सभी थानों को इसलिए दिये गये कि संबंधित पुलिस स्टेशन एरिया में अगर कोई दुर्घटना होती है तो  तत्काल सहायता पहुंचा कर किसी की जान बचायी जा सके। किट में इसमें बुखार,दर्द,मलहम,रुई,पट्टी,डेटोल,कोलेस्ट्रॉल पाउडर,टीज़र,बैंड एड सभी जरूरी चीजें दी गयी हैं।  अति संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों में बड़े बड़े बॉक्स दिये गये हैं ताकि वहां किसी चीज की कोई कमी नही हो।