धनबाद।  IIT ISM (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद की फस्ट इयर की पीएचडी शोधार्थी प्रिया कुमारी को प्रतिष्ठित इंडिया एआई पीएचडी फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह फेलोशिप भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की प्रमुख पहल है।
यह भी पढ़ें:Durga Puja 2025: धनबाद जिले मेंआठ हज़ार जवानों की तैनाती, पंडालों पर ड्रोन से निगरानी
प्रिया कुमारी, रसायन एवं रासायनिक जीवविज्ञान विभाग में प्रो. मधुलिका गुप्ता के निर्देशन में शोध कर रही हैं। पूरे देश से केवल 100 शोधार्थियों को यह अवसर प्रदान किया गया है। यह फेलोशिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहयोग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराती है।
प्रो. मधुलिका गुप्ता ने प्रिया की सफलता पर कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और IIT(ISM) के अंतरविषयक शोध की ताकत को दिखाती है। संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रिया की उपलब्धि न सिर्फ IIT(ISM) के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह भारत की एआई रिसर्च क्षमता को भी मजबूत करेगी। इस फेलोशिप से प्रिया को आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विज्ञान और तकनीक में उल्लेखनीय योगदान दे सकेंगी

ADVERTISEMENT