Advertisement
  • बरवाअड्डा में किसान चौक का स्थापना दिवस समारोह

धनबाद। एमपी पीएन सिंह ने कहा कि किसानों को अधिक उपज के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती की पद्धति अपनानी होगी। सेंट्रल की मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई फैसले लिये है। एमपी  ने कहा कि कि झामुमो के लोग यदि अड़चन नहीं डालते है, तो तीन माह में सिंदरी का खाद का कारखाना भी चालू हो जायेगा। वे शुक्रवार कोबरवाअड्डा स्थित किसान चौक के 30 वां स्थापना दिवस समारोह को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहे थे। 

ADVERTISEMENT

धनबाद:आरसीएमएस कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में मजदूर एकता पर जोर

पीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार किसानों के विरोध में काम कर रही है। रघुवर सरकार में किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा मिल रहा था, जिसे झामुमो सरकार ने बंद कर दिया। महंगाई की बात करनेवाले बताये जो पांच, 10 रुपये खाद्य तेलों में बढ़ा वह कहां जा रहा है। बढ़ा पैसा से किसानों को लाभ हो रहा है।
माफिया गोली, बंदूक बक्सा में रख दे : ढुल्लू 
कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट बीजेपी के बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने कहा कि आज कोई माफिया ग्रामीणों व गरीब, मजदूर के सहयोग के बिना चुनाव नहीं जीत सकता है। माफिया ग्रामीणों के सहयोग के चुनाव जीतने का सपना छोड़ दे।गोली, बंदूक अपनी घर के बक्सा में रख दे। ढुल्लू ने कहा कि धर्मजीत सिंह सिंदरी में गरीब मजदूर व किसानों के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। कुछ गलत मानसिकता रखनेवाले लोगों ने धर्मजीत के खिलाफ केस करवाया। माफिया वर्ग गोली, बंदूक के बल पर सिंदरी समेत कई जगहों अपने लोगों को रखवाना चाहते है. धर्मजीत सिंह के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. कहा कि पिछले दिनों ढुल्लू महतो के खिलाफ केस का महाभारत अखबार में छपा। लेकिन अखबार चलाने वाले लोग धनबाद में जिन माफियाओं ने मर्डर की, रंगदारी वसूल व लोगों की जमीन हड़प रहे है. उनके खिलाफ केस से जुड़ा महाभारत क्यों नहीं छापते। गांव के गरीब व मजदूर मुझे चुनाव जीताते है। इसलिए मैं डरनेवाला नहीं हूं. माफिया व गलत मानसिकता रखनेवाले लोगों के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
.
किसान विकास संघ धनबाद की ओर से स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व संचालन बंपी चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम को बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धर्मजीत सिंह, जेएमएम के जिला सचिव पवन महतो के अलवा, सरयू महतो, मुकेश पांडेय, अल्पनी मुखर्जी, हंजलाबीन हक, शिव प्रसाद पांडेय, ओम प्रकाश बजाज, रतिरंजन गिरी, सुनीता दास आदि ने भी संबोधित किया।मौके पर राम प्रसाद महतो, नीतीन भट्ट, कमलेश सिंह, सुजीत चौधरी, इंद्रजीत मंडल, अशोक मंडल, सुबोध सिंह, टेकलाल महतो, महेश महतो, राजकिशोर महतो, आशुतोष चौधरी, मृत्युंजय पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।