धनबाद। कोयला राजधानी में रविवार को IIT ISM के स्टूडेंट्स ने हाथों में झाड़ू और टोकड़ी थाम बगल के बस्तियों में गंदगी सफाई की। बस्ती के लोगों को साफ-सुथरा रहने के महत्व को बताया।
यह भी पढ़ें:झारखंड: खराब मौसम के कारण एक घंटे तक आसमान में मंडराता रहा विमान, छत्तीसगढ़ से वापस लौटे MLA
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

IIT ISM के स्टूडेंट्स ने इंस्टीच्युट्स के आसपास के स्लम इलाकों में साफ सफाई की। इस अभियान में इंस्टीच्युट के कुल 70 स्टूडेंट शामिल थे। स्टूडेंट ने स्लम एरिया के लोगों को स्वच्छता और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देने का एक अभियान शुरू किया है। इंस्टीच्युट के स्टूडेंट पहले रामधनी स्टॉल पर इकट्ठा हुए। इसके बाद दो अलग-अलग बसों में कोरंगा बस्ती और मल्हार बस्ती सहित अन्य बस्तियों में पहुंचे। इन बस्तियों में पहुंचकर स्टूडेंट्स ने कचरा उठाया।

IIT ISM के स्टूडेंट्स द्वारा अगले रविवार को भी इसी तरह का अभियान चलाया जायेगा। स्टूडेंट्स ने बताया कि 11 सितंबर को लालबनी बस्ती और धैया मध्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलायेंगे। इसके अगले रविवार को वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम रखा गया है।