- मिनिस्टर की भाभी हारीं
- विधानसभा उपाध्यक्ष की वाइफ भी हार गयी
- एक्स डिप्टी सीएम की बहू पराजित
पटना। बिहार में हुए नगर निकाय के चुनाव के रिजल्ट ने बड़े नेताओं की हवा निकाल दी है। जनता ने दिग्गजों के रिश्तेदारों को नकार दिया है।बिहार मिनिस्टर मदन सहनी की भाभी और विधानसभा उपाध्यक्ष की वाइफ चुनाव हार गई है। वहीं लालू कैबिनेट में मिनिस्ट रहे रामाश्रय सहनी वार्ड पार्षद का चुनाव ही जीत गये हैं।
यह भी पढ़ें:बिहार: DMCH की मेडिकल स्टूडेंट सन्नू कुमारी ने जीता अररिया में मुख्य पार्षद का चुनाव
समस्तीपुर में मेयर का चुनाव लड़ रहीं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की वाइफ संध्या हजारी चुनाव हार गईं हैं। संध्या हजारी को हराकर अनीता राम ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है। बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी की भाभी यमुना देवी दरभंगा से डिप्टी मेयर का चुनाव हार गयी है। बेतिया मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही एक्स डिप्टी सीएम रेणू देवी की बहू भी चुनाव हार गई हैं।
सासाराम की पहली मेयर काजल कुमारी निर्वाचित हुई हैं। काजल कुमारी ने पांच बार एमएलए रहे जवाहर प्रसाद की बहू चांदनी कुमारी को हराया है। तरारी के भाकपा माले एमएलए सुदामा प्रसाद की पत्नी शोभा देवी और जदयू एमएलसी राधाचरण साह की भावज नीलम देवी को आरा मेयर के चुनाव में करारी हार मिली है। छपरा में मांझी के कांग्रेस के एक्स एमएलए बुधन यादव की भवह सरस्वती देवी हार गईं। दरभंगा में बीजेपी के पूर्व एमएलसी डॉ. अर्जुन सहनी की पत्नी अजनी देवी मेयर पद का चुनाव हार गई हैं।
गया में एक्स सीएम जीतनराम मांझी की बेटी सुनैना देवी डिप्टी मेयर पद का चुनाव हार गईं। एक्स एमएलए श्यामदेव पासवान भी मेयर का चुनाव हार गए। सिंहवाड़ा में बीजेपी के एक्स एमएलएसी डॉ. अर्जुन सहनी की पत्नी अजनी देवी मेयर पद का चुनाव हार गई हैं। जेडीयू के एक्स एमएलए प्रभुनाथ प्रसाद की भावज कमला देवी आरा के गड़हनी नगर पंचायत के वार्ड 12 में पार्षद का चुनाव हार गईं।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया