- बीजेपी के सात डिप्टी मेयर जीते
पटना। बिहार के 17 नगर निगम सहित कुल 68 नगर निकायों के चुनाव के साथ कुल 1529 पदों में में वार्ड पार्षद के 1423, मुख्य पार्षद 68 और उप मुख्य पार्षद 68 के परिणाम जारी कर दिया गया। गैर दलीय चुनाव होने के बावजूद पटना समेत ज्यादातर नगर निगम पर बीजेपी समर्थित मेयर और डिप्टी मेयर की जीत हुई। वहीं महागठबंधन समर्थित नौ मेयर व डिप्टी .मेयर कैंडि़डेट ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें:Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव में बड़े नेताओं की हवा निकली, जनता ने संबंधियों को नकारा
पटना,मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर, कटिहार और आरा नगर निगम में बीजेपी समर्थक मेयर बने हैं। वहीं बिहारशरीफ, मुंगेर, बेगूसराय और पूर्णिया में जेडीयू समर्थित महापौर की जीत हुई है। मोतिहारी में राजद समर्थित प्रत्याशी विजयी रहीं। जबकि समस्तीपुर में कांग्रेस की पूर्व नेत्री रहीं अनीता राम विजयी रही हैं। हालांकि समस्तीपुर में कांग्रेस ने विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी को महापौर पद के लिए समर्थन दिया था, लेकिन संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। गया में महागठबंधन समर्थित मेयर विजयी रहे। स्टेट लेवल पर दलों द्वारा लामबंदी के बावजूद बात नहीं बनी और निर्दलीय बाजी मार लिए।
नगर निकाय और मेयर- डिप्टी मेयर
पटना में मेयर सीता साहू (बीजेपी), डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी (बीजेपी)
छपरा में मेयर राखी गुप्ता (बीजेपी), डिप्टी मेयर मो. रफी इकबाल
गया में मेयर बिरेंद्र कुमार पासवान (महागठबंधन), उपमहापौर चिंता देवी (महागठबंधन)
सासाराम में मेयर काजल कुमारी (कांग्रेस), डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी
आरा में मेयर इंदु देवी (बीजेपी), डिप्टी मेयर पूनम देवी (बीजेपी)
बिहारशरीफ में मोयर अनीता देवी (जेडीयू), उप महापौर आइशा साहिन
बेगूसराय में मेयर पिंकी देवी (जेडीयू), डिप्टी अनीता देवी (बीजेपी)
मुजफ्फरपुर में मेयर निर्मला साहू (बीजेपी), डिप्टी मेयर डा. मोनालिसा (बीजेपी)
सीतामढ़ी में मेयर रौनक जहां परवेज (स्वतंत्र), डिप्टी मेयर आशुतोष कुमार (आरजेडी समर्थित)
समस्तीपुर में मेयर अनीता राम (कांग्रेस पृष्ठभूमि), डिप्टी मेयर रामबालक पासवान (बीजेपी)
दरभंगा में मेयर अंजुम आरा (कांग्रेस), डिप्टी मेयर नाजिया हसन (कांग्रेस)
मोतिहारी में मेयर प्रीति कुमारी (आरजेडी), डिप्टी मेययर लालबाबू प्रसाद (बीजेपी)
बेतिया में मेयर गरिमा देवी सिकारिया (स्वतंत्र), डिप्टी मेयर गायत्री देवी (बीजेपी)
भागलपुर में मेयर वसुंधरा लाल (बीजेपी), डिप्टी मेयर सलाहउद्दीन अहसन (आरजेडी)
कटिहार में मेयर उषा अग्रवाल (बीजेपी), डिप्टी मेयर मंजूर खान
मुंगेर में मेयर कुमकुम देवी (बीजेपी), उप महापौर खालिद हुसैन
पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी (जेडीयू), डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता (कांग्रेस)
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया