भागलपुर। सुल्तानगंज-अगुवानी गंगापुल में कार्यरत इंजीनियर निलेश कुमार (30) के सिर पर लोहे की राड से चोट लगने के बाद, इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिछली बार आंधी के झोंके से गिरे निर्माणाधीन सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के सेगमेंट के बाद ये देशभर में सुर्खियों में आ गया।
और भी पढ़ें
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
- सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
अगुवानी साइड के इंजीनियर निलेश कुमार गुरुवार शाम गंगपुल के पाया नंबर नौ में कार्य कर रहे था। शाम को अचानक आंधी-तूफान आने के कारण पुल पर से लोहे की सीढ़ी से उतरने लगा। वहीं तेज हवा के झोंके से सीढ़ी से गिरने के कारण सिर के पीछे लोहे की जोरदार चोट लग गई। इससे इंजीनियर का सिर फट गया और वो लहुलुहान हो गया।आनन-फानन में जख्मी इंजीनियर को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लेकर पहुंचे।
डॉक्टर ने जख्मी इंजीनियर का प्राथमिक इलाज किया। लेकिन स्थिति काफी नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज हॉस्पिटल भागलपुर रेफर कर दिया। उधर मायागंज पहुंचे के उपरांत जख्मी इंजीनियर की मौत हो गई है। इंजीनियर का घर नारायणपुर बताया जा रहा है। इंजीनियर की शादी हाल-फिलहाल ही भरतखंड गांव में हुई थी।