कोलकाता: लेफ्ट संगठनों की युवा ईकाई ने बेरोजगारी और एनआरसी के मुद्दे पर शुक्रवार को बंगाल की ममता गर्वमेंट के खिलाफ श्चिम बंगाल के हावड़ा में प्रदर्शन के किया. प्रदर्शन के दौरान लेप्ठ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.

लेफ्ट पार्टियों की युवा इकाइयों के लगभग 15,000 युवा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए.भीड़ की कोशिश राज्य सचिवालय की ओर रैली करते हुए जाने की थी. पहले से ही इस इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी थी. पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी थी. प्र्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जवाब में पहले तो सुरक्षाबलों ने उन्हें पीछे करने कि कोशिश की फिर बाद में वॉटर कैनन का सहारा लेकर तितर-बितर करने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया. इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.