बिहार: बेगुसराय में तीन दिनों के अंदर सात मर्डर से गिरिराज बेबस, बोले- ऐसे नहीं चलेगा

पुलिस के सीनीयर अफसरों से बात करने की बात कही पटना:बेगुसराय में तीन दिनों के अंदर सात मर्डर से सेंट्रल मिनिस्टर गिरिराज सिंह आहत व बेवस है, गिरिराज ने बिना किसी का नाम लिये राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं. पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा है कि वे सीनीयर पुलिस अफसरों से बात करेंगे.उन्होंने कहा कि इस तरह से तो नहीं चलेगा.बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में बीजेपी भी भागीदार है, इसलिए समझ नहीं आता कि आखिर बोलें तो क्या बोलें. गिरिराज बेगूसराय के ट्रिपल मर्डर के पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बेगूसराय में अपराध चरम पर है. स्थिति यह है कि एक हत्या पीड़ित से मिलने जाते हैं, तबतक दूसरी हत्या की सूचना मिल जाती है. बीते 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली, जिनमें सात की मौत हो गई है.बजलपुरा,तेघड़ा में सुजित के पीड़ित परिवार से मिला.गिरिराज सिंह ने तेघड़ा में क्रिमिनलों की गोली से मारे गये युवक संजीत साह उर्फ पेंटर की परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में बीजेपी की भी भागीदारी है, इसलिए समझ नहीं आता कि क्या बोलें.बेगूसराय में अपराधियों के मन में कानून का भय नहीं रहा. [caption id="attachment_40822" align="alignnone" width="300"] पीड़ित परिवार से मुलाकात करते गिरिराज.[/caption] गिरिराज सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में बेगूसराय के ट्रिपल मर्डर के पीड़ितों से मुलाकात की भी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि मचहा में हुए तिहरे हत्याकांड ने बेगूसराय को झकझोर के रख दिया है. गिरिराज सिंह ने पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.विदित हो कि दीपावली की रात बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित मचहा गांव में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधी पूरे परिवार की हत्या करना चाहते थे, लेकिन गोली खत्म हो जाने के कारण दो की जान बच गई.गिरिराज सिंह ने बताया कि उन्होंने तेघड़ा में अपराधियों की गोली से मारे गये युवक संजीत साह उर्फ पेंटर की परिवार से मुलाकात की. गिरिराज सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में बेगूसराय के तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात की भी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि मचहा में हुए तिहरे हत्याकांड ने बेगूसराय को झकझोर के रख दिया है. गिरिराज सिंह ने पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. दीपावली की रात बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित मचहा गांव में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधी पूरे परिवार की हत्या करना चाहते थे, लेकिन कारतूस समाप्त हो जाने के कारण दो की जान बच गयी.