नई दिल्लीःएमपी कैडर के सीनीयर IAS अफसर प्रमोद अग्रवाल कोल इंडिया के अगले चेयरमैन होंगे

नयी दिल्लीः एमपी कैडर से सीनीयर आइएएस अफसर प्रमोद अग्रवाल कोल इंडिया के अगले चेयरमैन होंगे.प्रमोद अग्रवाल वर्तमान में एमपी के शहरी विकास और आवास विभाग के प्रिंसिपल सेकरेटरी हैं.नई दिल्ली में मंगलवार को पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीइएसबी) ने सीआइएल चेयरमैन पोस्ट के लिए इंटरव्यू लिया. पीइएसबी ने सीआइएल इंटरव्यू के लिए ने पांच अफसरों को बुलाया था.इंटरव्यू में 1990 बैच के आईएएस ज्योति कलश,1991 बैच के आईएएस प्रमोद अग्रवाल,कोल इंडिया के डीटी विनय दयाल, ईसीएल के सीएमडी पीएस मिश्रा और मेकॉन के सीएमडी अतुल भट्ट बुलाये गये थे.