बोकारो पुलिस पर फिर दाग! पुलिस इंस्पेक्टर सुष्मा कुमारी का गाली-गलौज ऑडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच

बोकारो के चास थाना की इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का कथित गाली-गलौज ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। एसपी हरविंदर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बोकारो पुलिस पर फिर दाग! पुलिस इंस्पेक्टर सुष्मा कुमारी का गाली-गलौज ऑडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच
बोकारो में फिर पुलिस विवाद।
  • वायरल ऑडियो से मचा बवाल

बोकारो (Threesocieties.com Desk): झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। चास थाना की इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक युवक से बातचीत के दौरान गाली-गलौज करती सुनाई दे रही हैं। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़े: बोकारो में 28 पुलिसकर्मियों का सस्पेंशन बना बवाल, पुलिस एसोसिएशन भड़का—SP हटाने की उठी जोरदार मांग

क्या है वायरल ऑडियो में दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल इस कथित कॉल रिकॉर्डिंग में दावा किया जा रहा है कि इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी एक युवक को फोन कर थाने बुला रही हैं। युवक अपनी मजबूरी बताते हुए कहता है कि वह डॉक्टर के पास है और कुछ ही मिनटों में पहुंच जायेगा। इसके बावजूद, ऑडियो में कथित तौर पर थाना प्रभारी द्वारा लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बातचीत की भाषा और लहजे ने पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनता में नाराजगी, पुलिस की छवि पर असर

इस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद आम लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के इस कथित रवैये की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, यदि वही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।