बिहार के भोजपुर में पुलिस पर हमला कर भागा रंजय मर्डर का वांटेड बबलू मामा

धनबाद और आरा पुलिस पर पत्थरबाजी व फायरिंग, एएसआइ समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी, लोयबाद थानेदार ने एफआइआर दर्ज करायी [caption id="attachment_19493" align="alignnone" width="204"] (File Photo) रंजय सिंह[/caption] धनबाद: बिहार के भोजपुर जिले के भकुरा गांव सोमवार की रात झरिया एमएलए संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह मर्डर केस के वाटेंड नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू मामा को अरेस्ट करने गयी धनबाद व स्थानीय पुलिस टीम पर गांव वालों ने पतथरबाजी व फायरिंग की.पत्थरबाजी बाजी में एक भोजपुर मुफस्सिल थाना के एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. भगदड़ में आरोपी बबलू मामा पुलिस गिरफ्त से भाग निकला. पुलिस आक्रोशित गांव वालाों के बीच से पुलिस जान बचाकर बैंरग लौट गयी. लोयाबाद थानेदार अमित कुमार गुप्ता की शिकायत पर भोजपुर मफस्सिल ें थाना में 29 नेम्ड व 50 अननोन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. क्या है मामला धनबाद जिले के बहुचर्चित रंजय मर्डर की मर्डर वर्ष 2017 की 29 जनवरी से ही मामा फरार चल रहा है. धनबाद पुलिस को मोबाइल लोकेशन से पता चला था कि भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलु उर्फ मामा के भकुरा गांव में अपने भांजी शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा है. धनबाद पुलिस स्पेशल टीम बरवाअड्डा थानेदार दिनेश कुमार, लोयाबाद थानेदार अमित गुप्ता के साथ मामा को दबोचने भोजपुर मुफस्सिल थाना पुलिस के साथ भी भकुरा गांव छापेमारी करने गयी थी. पुलिस मामा को दबोच ली लेकिन मामा ने शोर मचाने पर गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. गांव वालों ने पत्थरबाजी व फायरिंग शुरू कर दी. मामा पुलिस को धक्का देकर भाग निकला. पत्थरबाजी में आरा मुफस्सिल थाना के एएसआई फुरकान अहमद, सिपाही प्रभु महतो, सिपाही रामपुलिस सिंह तथा कृष्णा पाठक जख्मी हो गये. मॉरीशस भाग गया था मामा रंजय मर्डर के बाद मामा धनबाद से भाग गया था. दिया था. मामा मॉरीशस में था. बताया जाता है कि से तीन - चार दिन पहले मामा गांव लौटा था और बहन की ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव भांजी की शादी शरीक होने के लिए आया था. पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था. टेक्नीकल सूचना के आधार पर पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन वह वहां से भी बच निकला.