रांची: आरजेडी ने अभय कुमार सिंह को झारखंड स्टेट का अध्यक्ष बनाया है. गौतम सागर राणा को आरजेडी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. दो माह पहले ही अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद गौतम सागर राणा को आरजेडी अध्यक्ष बनाया गया था.

अभय सिंह इसे पहले यूथ आरजेडी के अध्यक्ष थे. गौतम सागर राणा से विवाद के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते पिछले सप्ताह अभय को आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया था. फिर चंद दिनों बाद अभय को झारखंड राजद का अध्यक्ष बना दिया गया है.