बिहार:पुलिस अफसर ने सेंट्रल मिनिस्टर अश्विनी चौबे के खिलाफ धमकाने के मामले में कंपलेन दर्ज करायी

बक्सर: पुलिस सब इंस्पेक्टर ने सेंट्रल मिनिस्टर अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ धमकी देने के मामले में कंपलेन दर्ज करायी है. बक्सर में मंगलवार को श्री चौबे ने एक लोकल बीजेपी वर्कर को नोटिस भेजने पर सार्वजनिक तौर पर एसआई को धमकाया था. बक्सर के डीएसपी के के सिंह के अनुसार, नया भोजपुर चौकी के प्रभारी राजीव रंजन ने डुमरांव पुलिस स्टेशन में सेंट्रल मिनिस्टर के में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. अश्विनी चौबे सोमवार को जनता दरबार में बीजेपी वर्कर लक्ष्मण दुबे ने शिकायत की कि एसआई ने उसे ‘गुंडा नोटिस' भेजा है. एसआई रंजन उस समय वहां मौजूद थे. गुंडा नोटिस सीआरपीसी की धारा 109 के तहत उन लोगों को भेजा जाता है जिनके नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज होते हैं. मिनिस्टर श्री चौबे ने एसआइ से कहा कि ‘‘क्या वह आपको गुंडा लगते हैं? क्या आपने कभी गुंडा देखा है? आप अपने तरीके सुधार लें नहीं तो मैं आपकी वर्दी उतार दूंगा.पुलिस का कहना है कि अभी तक सेंट्रल मिनिस्टर के खिलाफ एसआई को धमकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.