पलामू : गुड्डू खलीफा की हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,’ पार्टनर ने 2 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या
पलामू के मेदिनीनगर में गुड्डू खलीफा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, जमीन विवाद में पार्टनर ने 2 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार।
- 10.5 डिस्मिल जमीन के लिए पार्टनर ने खेला खूनी खेल
पलामू (Threesocieties.com Desk): झारखंड के पलामू जिले में चर्चित गुड्डू खलीफा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया—मृतक का अपना ही पार्टनर उसकी हत्या का मास्टरमाइंड निकला। यह जानकारी एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कांफ्रेस में दी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में ‘बैकफुट’ पर भाजपा! हजारीबाग कांड में फंसी नई टीम, पहला आंदोलन ही पड़ा भारी
#मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का सफल उद्भेदन, सुपारी किलिंग का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार**#जप्त सामग्री:
— Palamu Police (@policepalamau) April 4, 2026
1. एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम), एक जिंदा गोली एवं एक खोखा।
2. एक देशी 9 एमएम पिस्टल (लोडेड) एवं दो जिंदा गोली।..@JharkhandPolice @DC_Palamu @DIGPalamau @Michaelraj_ips pic.twitter.com/dbkL4EiG9I
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मात्र 10.5 डिस्मिल जमीन के विवाद में पार्टनर इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला ने कुख्यात अपराधी फैज खान को 2 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी।
शताब्दी मार्केट में हुई थी वारदात
यह हत्या शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं:
इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला (45)
शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन (27)
तारिक शाह उर्फ मुन्नान (30)
फैज खान (40)
आदर्श कुमार उर्फ धोनी (20)
एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बरामदगी
2 देसी पिस्टल
3 जिंदा गोलियां
1 मोटरसाइकिल
₹39,400 नकद (सुपारी राशि का हिस्सा)
बाकी करीब 1.60 लाख रुपये फरार आरोपी के पास बताए जा रहे हैं।
ईद से पहले रची गई थी हत्या की साजिश
एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गुड्डू खलीफा और मिंटू डाला जमीन कारोबार में पार्टनर थे। दो-तीन महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया। लेकिन हाल के दिनों में विवाद फिर बढ़ गया। इसके बाद मिंटू डाला ने ईद से पहले ही हत्या की साजिश रच डाली और 31 मार्च को खुद ही फैज खान को घटनास्थल दिखाया।
पुलिस को गुमराह करने की भी की कोशिश
हत्या के बाद मिंटू डाला ने खुद ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और मामले को पुराने हत्याकांड से जोड़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और सटीक कार्रवाई ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
दो थानों में दर्ज हुआ केस
शहर थाना कांड संख्या 120/26
पांकी थाना कांड संख्या 43/26
मुठभेड़ के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
मुख्य शूटर फैज खान पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपियों पर भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस पूरे मामले के खुलासे में
डीएसपी राजीव रंजन
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार
पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन
सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।






